एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले होगा प्री मैच शो, क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां होंगी मौजूद

India vs Pakistan World Cup 2023: भारत -पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में सिर्फ एक मैच ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ होने वाला है. आइए हम आपको इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हैं.

India vs Pakistan: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक ग्लैमरस इवेंट होने वाला है, जिसमें कई सितारे और मशहूर हस्तियां शामिल होंगी. विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर, दिनेश कार्तिक और गायक अरिजीत सिंह जैसी कई मशहूर हस्तियां इस मुकाबले से पहले होने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं, मैच से पहले दोपहर 12:30 बजे से प्री-मैस शो होगा, जिसमें अरिजीत सिंह के साथ-साथ सुखविंदर सिंह और शंकर महादेवन भी परफॉर्म करने वाले हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच में मौजूद रहेंगी कई खास हस्तियां

भारत-पाकिस्तान के इस बेहतरीन वर्ल्ड कप मैच में अनुष्का शर्मा के अलावा भी फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां मौजूद रहेंगी, जिनमें अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी शामिल होंगे. इस मैच के शुरू होने से पहले अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह अपने गानों से मैदान पर बैठे 1,30,000 लोगों का मनोरंजन करेंगे. वहीं, रिपोर्ट के अनुसार इनिंग ब्रेक के दौरान नेहा कक्कड़ भी अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाली हैं.

इस कार्यक्रम की शुरुआत मैच से पहले दोपहर 12:30 बजे से होगी. अगर आप अहमदाबाद जाकर इस मैच को देख नहीं पा रहे हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इसे टीवी या मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं. टीवी पर इस कार्यक्रम को देखने के लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर जाना होगा. आप स्टार स्पोर्ट्स 1, 2, 3, एचडी, हिंदी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल पर भी मैच से पहले इस कार्यक्रम को देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप इस कार्यक्रम को मोबाइल ऐप पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप में आप एक रुपया खर्च किए बिना, बिल्कुल मुफ्त में इस कार्यक्रम और भारत-पाकिस्तान मैच को देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक ओवर में 52 रन, 64 नो बॉल, 20 ओवर्स में 427 का स्कोर, टूट गए बड़े से बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, राहुल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget