एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के खिलाफ टीम का चयन आज, वनडे-T20 के भी कप्तान बनेंगे विराट

भारतीय चयनकर्ता आज यहां जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे

 


 


 


इंग्लैंड के खिलाफ टीम का चयन आज, वनडे-T20 के भी कप्तान बनेंगे विराट

मुंबई: भारतीय चयनकर्ता आज यहां जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों की कप्तानी भी सौंपी जाएगी जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी. महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जनवरी को सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी और ऐसे में अब टेस्ट कप्तान कोहली को इन दोनों प्रारूपों में टीम की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा जा सकता है. कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपे जाने को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है लेकिन चयनकर्ताओं के लिये उचित संतुलन बनाते हुए दो टीमों का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि कई खिलाड़ी अब भी चोटों से जूझ रहे हैं. 


 


मुंबई के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे चोटिल होने के कारण बाहर हैं. इससे खराब फार्म में चल रहे शिखर धवन को फिट होने की स्थिति में केएल राहुल के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. यह भी हो सकता है कि चयनकर्ता किसी बिल्कुल नये खिलाड़ी पर भरोसा दिखायें. कर्नाटक के राहुल चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जबकि दिल्ली के बल्लेबाज धवन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे. बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने जनवरी में आखिरी बार आस्ट्रेलिया में वनडे मैच खेले थे. पहले दो मैचों में फ्लाप रहने के बाद उन्होंने अगले तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाये थे. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले करूण नायर को रहाणे के स्थान पर सीमित ओवरों की टीम में चुने जाने की संभावना है.


 


दूसरे ऑफ स्पिनर जयंत यादव को चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता मैच फिटनेस साबित किये बिना इन दोनों गेंदबाजी आलराउंडरों का चयन करते हैं या नहीं. धोनी भले ही कप्तानी से हट गये हैं लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में खुद को उपलब्ध रखा है. चयनकर्ताओं को भी इससे अवगत करा दिया गया है जो कि अन्य दावेदारों पर उन्हें ही तरजीह देंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ रविंद्र जडेजा को विश्राम देकर अक्षर पटेल को बायें हाथ के स्पिनर के रूप में चुना गया था. लेकिन अब टेस्ट और वनडे के बीच काफी विश्राम मिलने के बाद जडेजा को टीम में लिया जा सकता है. उस टीम में यादव के साथ अमित मिश्रा तीसरे स्पिनर थे. मनीष पांडे और केदार जाधव के अलावा मनदीप सिंह वनडे टीम में अपनी जगह बनाये रख सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में नहीं खेलने वाले मोहम्मद शमी और धवल कुलकर्णी चोटिल होने के कारण बाहर हैं तो चयनकर्ता अच्छी फार्म में चल रहे जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के साथ इशांत शर्मा को चुन सकते हैं. 


 


हार्दिंक पंड्या भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे लेकिन वह यहां डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और उन्हें टीम में लिया जा सकता है. 


 


यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता सुरेश रैना पर वनडे के लिये विश्वास दिखाते हैं या नहीं. रैना को हालांकि फिट घोषित होने पर तीन टी20 मैचों के लिये टीम में शामिल किया जा सकता है. चयनकर्ता ब्रेबोर्न स्टेडियम में दस और 12 जनवरी को होने वाले दो अभ्यास मैचों के लिये भी भारत ए टीम का चयन करेंगे. बैठक के बारे में आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी. वह बख्रास्त अजय शिर्के की जगह बोर्ड में फिलहाल सचिव की भूमिका निभा सकते हैं. इंग्लैंड की टीम रविवार को फिर से भारत आएगी. टेस्ट श्रृंखला के बाद वह क्रिसमस की छुट्टियों पर स्वदेश लौट गयी थी. वनडे श्रृंखला 15 जनवरी से पुणे में शुरू होगी जबकि बेंगलुरू में एक फरवरी को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच से इस श्रृंखला का समापन होगा. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
LIVE: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
IPL vs PSL: आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
IPL से ज्यादा PSL में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget