एक्सप्लोरर

फाइनल में पूरी तरह से बदल जाएगी टीम इंडिया? यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका? जानें दक्षिण अफ्रीका के सामने कैसी होगी प्लेइंग XI

IND vs SA Final: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा. जानिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है.

IND vs SA Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुछ ही घंटों में टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों का यह मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये 2014 के बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया टी20 विश्व कप की खिताबी भिड़ंत में प्रवेश कर पाई है. दक्षिण अफ्रीका की तरह भारतीय टीम भी इस विश्व कप में अजेय रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान रोहित शर्मा उसी प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे या टीम में कोई बदलाव किया जाएगा.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बढ़िया फॉर्म

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया था. मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाया गया और यह फैसला अभी तक कारगर भी रहा है. कुलदीप अब तक 4 मैचों में 10 विकेट चटका चुके हैं. गेंदबाजी पर नजर डालें तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी कहर ढा रही है, जो इस टूर्नामेंट में मिलकर कुल 28 विकेट चटका चुके हैं. उनके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या ने भी कहर बरपाया है, जो अब तक 8 विकेट झटक चुके हैं. दूसरी ओर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी स्पिन गेंदबाजी में अपना-अपना किरदार निभाया है. गेंदबाजी में बढ़िया प्रदर्शन और अनुभव के चलते शायद ही प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किया जाए.

क्या बैटिंग में होगा बदलाव?

बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर की बात करें तो रोहित शर्मा ने पिछले दोनों मैचों में लगातार फिफ्टी लगाई है. वहीं विराट कोहली चाहे अब तक 7 पारियों में महज 75 रन बना सके हैं, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल के लिए भी विराट पर भरोसा दिखाया था. ऐसे में शायद फाइनल में भी यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है. ऋषभ पंत हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ रन नहीं बना पाए, लेकिन तीसरे क्रम पर बैटिंग की जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया है. सूर्यकुमार यादव भी मिडिल ऑर्डर में 196 रन बना चुके हैं. लोवर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या के होने से भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी में गहराई है.

केवल एक खिलाड़ी सवालों के घेरे में

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में केवल एक खिलाड़ी सवालों के घेरे में है और उसका नाम है शिवम दुबे. उन्होंने अब तक टी20 विश्व कप की 7 पारियों में केवल 106 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वोच्च स्कोर 34 रन है और ये पारी उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या फाइनल में दुबे को मौका नहीं देना चाहिए. मगर सच्चाई यह है कि पूरे टूर्नामेंट में शिवम दुबे को मौका देने के बाद अचानक उन्हें फाइनल से बाहर कर देने से टीम का प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है. ऐसे में फिलहाल टीम मैनेजमेंट को कोई बदलाव नहीं करना चाहिए.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन - रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें:

IND VS SA FINAL: भारत के सामने आई नई मुसीबत, AIDEN MARKRAM की कप्तानी को भेदना नामुमकिन! रिकॉर्ड ऐसा कि देखकर होश उड़ जाएं

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant Statement: हम एक Fu.king..., हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने इंटरव्यू में लांघ दी मर्यादा, कहे अपशब्द
हम एक Fu.king..., हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने इंटरव्यू में लांघ दी मर्यादा, कहे अपशब्द
Vaibhav Sooryavanshi's World Record: शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, लेकिन रच दिया इतिहास; बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, लेकिन रच दिया इतिहास; बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
MS धोनी अगले साल चेन्नई की तरफ से आईपीएल खेलते दिखेंगे या नहीं? क्या सुरेश रैना ने कर दिया खुलासा
MS धोनी अगले साल चेन्नई की तरफ से आईपीएल खेलते दिखेंगे या नहीं? क्या सुरेश रैना ने कर दिया खुलासा
दुनिया के वो 5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने कभी भारत में नहीं खेला क्रिकेट, लिस्ट में 5 महान खिलाड़ी, देखें उनका नाम
दुनिया के वो 5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने कभी भारत में नहीं खेला क्रिकेट, लिस्ट में 5 महान खिलाड़ी, देखें उनका नाम

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: ईरान की चेतावनी से बड़ी अमेरिका में हलचल | Breaking News
Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Reservation: बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण खत्म! शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, किसको फायदा किसको नुकसान?
बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण खत्म! शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, किसको फायदा किसको नुकसान?
पंजाब: 'घट रही सिख आबादी, चौथे बच्चे पर मिलें 40 हजार', BJP नेता जगमोहन राजू ने CM मान को लिखा पत्र
पंजाब: 'घट रही सिख आबादी, चौथे बच्चे पर मिलें 40 हजार', BJP नेता जगमोहन राजू ने CM मान को लिखा पत्र
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
'शुक्रवार, शनिवार या रविवार...' ईरान में फिर मचेगी तबाही! ट्रंप ने बता दिया किस दिन होगा सबसे बड़ा हमला
आजतक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया जो वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया, अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर
आजतक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया जो वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया, अब क्रिस गेल का रिकॉर्ड निशाने पर
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान खान ने पैप्स को दी चेतावनी
‘साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला', अस्पताल वाली घटना के बाद सलमान की पैप्स को वॉर्निंग
PM Modi Italy Visit: नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, खुद बताया पूरा शेड्यूल, जॉर्जिया मेलोनी से होगी मुलाकात
नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, खुद बताया पूरा शेड्यूल, जॉर्जिया मेलोनी से होगी मुलाकात
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
UP पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने पर सिपाही सस्पेंड, वीडियो में रिश्वत के लगाए आरोप
ईरान-US टेंशन के बीच भारत आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, क्या है विजिट का मकसद, हो गया खुलासा
ईरान-US टेंशन के बीच भारत आ रहे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, क्या है विजिट का मकसद, हो गया खुलासा
Embed widget