एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 नहीं खेलेंगे विराट, पंत और बुमराह, इसके पीछे की वजह आई सामने

India Vs England: बीसीसीआई ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुई टी20 सीरीज के लिए दो अलग अलग टीमों का चयन किया. इसके पीछे की वजह अब सामने आ गई है.

India Tour of England: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड की धरती पर 7 जुलाई से तीन टी20 मुकाबले खेलने जा रही है. लेकिन बीसीसीआई ने हैरान करने का फैसला करते हुए तीन टी20 मुकाबलों के लिए दो अलग अलग टीमों का चयन किया है. विराट कोहली, बुमराह, जडेजा, अय्यर और पंत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पहले टी20 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि अब इसकी वजह सामने आ गई है.

दरअसल, इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 से 5 जुलाई के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. कोहली, बुमराह, पंत, अय्यर और जडेजा टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. ऐसे में इन खिलाड़ियों को 7 जुलाई को होने वाले टी20 के लिए उपलब्ध होना मुमकिन नहीं है. इसलिए बीसीसीआई ने इन्हें पहले टी20 से आराम देने का फैसला किया है.

आयरलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, वेंटकेश अय्यर और अर्शदीप को पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. लेकिन दूसरे और तीसरे टी20 से इन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है. इन्हें बाकी बचे दो मैचों में बुमराह, कोहली, अय्यर, पंत और जडेजा से रिप्लेस कर दिया जाएगा.

रोहित के हाथों में रहेगी कमान

अगर रोहित शर्मा भी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट का हिस्सा होते तो पहले टी20 में टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में रहती. लेकिन अब रोहित शर्मा ही तीनों टी20 में टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे. वनडे सीरीज में भी टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी.

हालांकि जिन खिलाड़ियों को पहले टी20 के बाद टीम से बाहर किया जा रहा है वो कुछ वक्त तक इंग्लैंड में ही रह सकते हैं. टीम में से बाकी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में इनके पास रिप्लेसमेंट के तौर पर वापसी करने का मौका रहेगा.

India Playing 11: शुभमन गिल के साथ पुजारा कर सकते हैं ओपनिंग, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget