एक्सप्लोरर

India Playing 11: शुभमन गिल के साथ पुजारा कर सकते हैं ओपनिंग, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

IND Vs ENG: शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ओपनिंग का जिम्मा संभालते नज़र आएंगे. इंडिया एक बार फिर से दो स्पिनर्स पर दांव लगा सकता है.

India Vs England, India Playing 11: इंडिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में आज से पांचवा और निर्णायक टेस्ट खेला जाना है. इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और उसके पास 15 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर सीरीज जीतने का सबसे बेहतरीन मौका है. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के इस टेस्ट से बाहर होने की वजह से टीम इंडिया के सामने कई परेशानियां खड़ी हो गई है. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग को लेकर है.

पिछले साल खेले गए चार टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ने भारत के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाला था. लेकिन राहुल चोट की वजह से पहले ही इस मैच से बाहर हो गए थे. कोविड पॉजिटिव होने की वजह से रोहित शर्मा भी अब इस मैच का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं.

शुभमन गिल का ओपनिंग करना तय है. इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. दो दिन पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि नंबर तीन पर खेलने और ओपनिंग करने में कोई ज्यादा फर्क नहीं है. उनके बयान से ही यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पुजारा नंबर तीन की बजाए ओपनिंग की भूमिका में होंगे.

जडेजा का खेलना तय

नंबर तीन पर हनुमा विहारी खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. नंबर चार की पोजिशन विराट कोहली के पास रहेगी. नंबर 5 पर श्रेयश अय्यर का खेलना तय है. ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका में होंगे और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे.

टीम इंडिया बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए एक बार फिर से जडेजा और अश्विन की जोड़ी को मौका दे सकती है. जडेजा नंबर 7 और अश्विन नंबर 8 पर खेलते नज़र आएंगे. अगर पिच से स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं मिलती है तो शार्दुल ठाकुर के प्लेइंग 11 में जगह बनाने के चांस ज्यादा हैं.  बुमराह, शमी और सिराज तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते नज़र आएंगे.

इंडिया प्लेइंग 11: शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयश अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज.

Jasprit Bumrah: कप्तान बनने के बाद बुमराह का बड़ा बयान, धोनी-कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget