एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया से जुड़े तीन खिलाड़ी, दूसरे वनडे से पहले नेट पर बहाया पसीना

IND vs WI ODI Series: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा.

IND vs WI 2nd ODI: भारत-वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले तीन बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul), मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को दूसरे वनडे मैच से पहले नेट पर पसीना बहाते देखा गया है. BCCI ने इन तीनों खिलाड़ियों के नेट प्रैक्टिस सेशन के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं.

BCCI ने इन तीनों खिलाड़ियों के फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'देखिये यहां कौन हैं.. तीनों खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं और आज प्रैक्टिस सेशन में इन्होंने खूब पसीना बहाया है.

केएल राहुल पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे. उन्होंने बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहले वनडे मैच से ब्रेक लिया था. वहीं, मयंक अग्रवाल को पहले भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं दी गई थी. शिखर धवन और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाजों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें टीम से जोड़ा गया था. हालांकि टीम में शामिल होने के पहले उन्हें क्वारंटीन में रहना पड़ा. इस कारण वह शुरुआती वनडे से पहले टीम से नहीं जुड़ पाए. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी कोविड-19 से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. इस कारण वे भी पहले वनडे के लिए टीम से नहीं जुड़ पाए थे. अब दूसरे वनडे मैच के पहले तीनों खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

ये हो सकती है दूसरे वनडे की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल/केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा/कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर/ दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

पहले वनडे में टीम इंडिया को मिली थी 6 विकेट से जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की पूरी टीम को महज 176 रन पर समेट दिया था. जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. मैन ऑफ दी मैच युजवेंद्र चहल रहे. चहल ने 49 रन देकर 4 विकेट झटके थे.

यह भी पढ़ें..

U19 World Cup 2022 में इन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार

U19 World Cup 2022 में दमदार रहा टीम इंडिया का पूरा सफर, विपक्षी टीमें नहीं दे पाईं ज़रा भी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget