एक्सप्लोरर

IND vs SA: Dean Elgar ने ऐसा क्या कहा कि भारतीय बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाने लगे Kagiso Rabada

South Africa vs India: गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत में कगीसो रबाडा का अहम योगदान रहा.

India vs South Africa 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने बताया कि उन्होंने कगिसो रबाडा से क्या कहा जिसके बाद इस तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कहर बरपाती गेंदबाजी की. बता दें कि रबाडा ने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई.

मैच के बाद डीन एल्गर ने कहा, कई बार केजी (कगीसो रबाडा) को प्रेरित करने की जरूरत होती है. मैंने उससे कहा कि तुम्हारा सभी काफी सम्मान करते हैं और तुम इतने बड़े क्रिकेटर हो लेकिन इस समय तुम्हारा प्रदर्शन वैसा नहीं है. मैं जानता हूं कि तुम क्या कर सकते हो. तुम अपनी लय में हो तो दुनिया में तुमसे बेहतर कोई गेंदबाज नहीं है."

उन्होंने आगे कहा, "मैंने उससे बात की और उसने इसके बारे में सोचा होगा. अगले दिन उसने शानदार प्रदर्शन किया. उसके भीतर अच्छे प्रदर्शन की चाह है और वह टीम की जीत में योगदान देने को तत्पर रहता है."

दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट कप्तान ने आगे कहा, "बतौर कप्तान मेरा काम उसका सही इस्तेमाल करना है. कई बार वह इत्मीनान से खेलने लगता है तो उसे समझाना पड़ता है कि उसका प्रदर्शन टीम के लिये कितना अहम है. मैदान पर भी और ड्रेसिंग रूम में भी."

IPL 2022 पर पड़ी कोरोना की मार! इतने दिनों के लिए टल सकती है मेगा नीलामी, अहमदाबाद पर भी फंसा पेंच

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने कहा, "कुछ खिलाड़ियों को कई बार कड़े शब्दों में उनकी क्षमता का अहसास कराना पड़ता है. डेल स्टेन भी उनमें से एक है और केजी भी. ड्रेसिंग रूम में माहौल कुछ गर्म हो गया था और वह चीजों को पटरी पर लाने के लिये जरूरी था."

ऐसे मिली जीत

Johannesburg में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 202 रन बनाए थे. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाकर 27 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 266 रन बनाए और मेज़बान टीम को 240 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

दक्षिण अफ्रीका की इस शानदार जीत के हीरो रहे कप्तान डीन एल्गर. एल्गर ने 188 गेंदो में 10 चौकों की मदद से 96 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं उनके साथ टेंबा बाउमा (Temba Bavuma) भी 23 रनों पर नाबाद लौटे. उन्होंने 45 गेंदो की अपनी पारी में तीन चौके जड़े. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 68 रनों की साझेदारी की.

AUS vs ENG 4th Test: तीसरे दिन इंग्लैंड ने किया पलटवार, बेयरस्टो ने जड़ा शतक तो स्टोक्स के बल्ले से भी निकले रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget