एक्सप्लोरर

IND vs SA: कम अभ्यास की वजह से सेंचुरियन टेस्ट में बड़ी पारी नहीं खेल पाए विराट कोहली? बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने दिया दिलचस्प जवाब

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने से चूक गए. वह 64 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए.

Vikram Rathore on Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या किंग कोहली कम अभ्यास की वजह से बड़ी पारी खेलने में असफल रहे. अब टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने इसका दिलचस्प जवाब दिया है. 

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने स्पष्ट कहा कि अपने करियर के इस मुकाम पर पूर्व कप्तान विराट कोहली को बहुत अधिक अभ्यास की जरूरत नहीं है. बता दें कि कोहली ने प्रिटोरिया के ‘टक्स ओवल’ में खेले गए एकमात्र तीन दिवसीय ‘इंट्रा-स्क्वाड’ अभ्यास मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने इंग्लैंड में अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहले से ही चार दिनों की छुट्टी की अनुमति ली थी. 

सेंचुरियन की उछाल भरी पिच पर कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की बाहर निकलती गेंद पर वह चकमा खा कर आउट हो गये. भारत ने बारिश से प्रभावित पहले दिन का समापन आठ विकेट पर 208 रन पर किया. 

राठौडर ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दिन के खेल के बाद कहा, "विराट कोहली करियर के जिस मुकाम पर हैं, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभ्यास की ज्यादा जरूरत है. वह अकसर काफी बल्लेबाजी करते हैं और काफी अभ्यास भी करते हैं. उन्होंने अगर कुछ दिन कम अभ्यास किया तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. हमने आज भी देखा कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनकी पारी से ऐसा लगा नहीं कि वह लगभग छह महीने के बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं."

केएल राहुल ने एक बार फिर से भारत को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला और कोच ने भी माना कि वह इस टीम के संकटमोचक हैं. उन्होंने कहा, "राहुल हमारे लिए संकटमोचक बनते जा रहे हैं. वह कई बार टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में सफल रहे हैं. वह अपनी खेल योजना के साथ स्पष्ट हैं. उन्हें पता है कि अच्छी गेंदों का बचाव करना है जबकि कमजोर गेंदों पर रन बनाना है."

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: क्यों अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का आईपीएल 2024 में खेलना है मुश्किल? जानिए आखिर क्या है पूरा माजरा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

वीडियोज

Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराने का आदेश, मिला नोटिस
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
मोहनजीत सिंह से कथित बर्बरता पर अमन अरोड़ा का बयान, बोले- 'मेडिकल से सच...'
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
20 राज्य, 89 ठिकानों पर रेड, 3 अरेस्ट..डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर CBI का शिकंजा
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
Embed widget