एक्सप्लोरर

IND vs SA: ऋषभ पंत के आउट होने को लेकर गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह अच्छे संकेत नहीं

Rishabh Pant Team India: टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अभी तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. गावस्कर ने उनके परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी है.

Rishabh Pant Team India vs South Africa Rajkot T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसका चौथा मैच राजकोट में खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की. लेकिन टीम इंडिया के नए कप्तान ऋषभ पंत अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पंत के प्रदर्शन को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पंत के शॉट सलेक्शन पर सवाल उठाया है. 

गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में बार-बार ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर उनका आउट होना अच्छा संकेत नहीं है. अब तक 47 टी20 मैचों में 740 रन बनाने वाले पंत आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवाते आये हैं.

गावस्कर ने कहा, ‘‘उसने सीखा नहीं है. पिछले तीन मैचों में भी अपने विकेट से उसने सबक नहीं लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे बाहर गेंद डाल रहे हैं और वह लगातार इस जाल में फंस रहा है. उसे इन गेंदों पर हवाई शॉट खेलने से बचना होगा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने उसके खिलाफ खास रणनीति बनाई है. ऑफ स्टम्प से बाहर गेंद डालो और उसका विकेट लो.’’

पंत ने अब तक सीरीज में 29, 5, 6 और 17 रन बनाये हैं. गावस्कर ने कहा, ‘‘इस साल टी20 मैचों में वह दस बार ऐसे ही आउट हुआ है. अगर वह गेंद से छेड़खानी नहीं करता तो उनमें से कुछ वाइड होती. गेंद काफी बाहर होने से उसे अतिरिक्त बल भी लगाना पड़ता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के कप्तान का एक सीरीज में लगातार एक तरीके से ही आउट होना अच्छा संकेत नहीं है.’’

यह भी पढ़ें : Ranji Trophy: रिकॉर्ड 47वीं बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची मुंबई, मध्य प्रदेश से होगा सामना

IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget