एक्सप्लोरर

IND vs SA: हार्दिक पांड्या ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर कही यह बात

India vs South Africa: हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की तारीफ की है. उन्होंने कार्तिक को इंस्पायरिंग बताया.

Dinesh Karthik India vs South Africa T20: भारत ने टी20 सीरीज के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रनों से हरा दिया. भारत की जीत में दिनेश कार्तिक का अहम योगदान रहा. मैच के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उनकी तारीफ की. पांड्या ने कहा कि उनका टीम से बाहर होने के बाद इस तरह से शानदार वापसी करना टीम के भीतर और बाहर कइयों के लिये प्रेरणास्रोत है. कार्तिक ने पहले टी20 अर्धशतक से भारत ने चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर की.

कार्तिक से बातचीत के दौरान हार्दिक ने अतीत में उनके साथ हुई चर्चा का जिक्र किया. उनकी बातचीत का यह वीडियो बीसीसीआई की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. हार्दिक ने कहा, ‘‘मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि आपने कइयों को उनके जीवन में नयी प्रेरणा दी है. मुझे याद है कि जब आप टीम से बाहर थे और आपसे मेरी बात हुई थी. कई लोगों ने आपका बोरिया बिस्तर बांध दिया था.’’

भारत ने 13वें ओवर में चार विकेट 81 रन पर गंवा दिये थे जब कार्तिक और हार्दिक क्रीज पर आये. दोनों ने 65 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छा स्कोर दिया. हार्दिक ने कहा, ‘‘मुझे पुरानी बातचीत याद है. आपने कहा था कि आपका लक्ष्य भारत के लिये फिर खेलना है और विश्व कप खेलना है. आपने कहा था कि इसके लिये मैं अपना सब कुछ लगा दूंगा और आपको इस तरह से वापसी करना प्रेरणास्पद है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों को आपसे नयी चीजें सीखने को मिलेंगी. शाबास मेरे भाई. आप पर गर्व है.’’

यह भी पढ़ें : Watch: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में टिम डेविड का धमाका, लगातार चार गेंदों पर जड़ डाले छक्के

IND vs SA: 'पंत की खोज में हमने कार्तिक और सैमसन को खो दिया', टी20 सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद खूब ट्रोल हो रहे ऋषभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget