एक्सप्लोरर

IND vs SA: अगर आज भी मिली हार तो साबित होगी सबसे बड़ी नाकामी, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो जाएगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेल रही है. पहला मैच हारने के बाद अगर टीम आज दूसरा मैच भी हार जाती है तो अपने नाम इस शर्मनाक रिकॉर्ड को दर्ज करवा लेगी.

IND vs SA: भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल रही है. इस सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया को 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 3 मैचों की इस वनडे सीरीज़ में फिलहला टीम इंडिया 0-1 से पीछे चल रही है. सीरीज़ का दूसरा मैच आज यानी 9 अक्टूबर, रविवार को रांची में खेला जाएगा. इस मैच में अगर टीम इंडिया को एक बार फिर हार नसीब होती है तो टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. क्या होगा ये रिकॉर्ड आइए जानते हैं.

टीम इंडिया ने अब तक कुल 1012 वनडे मैच खेले हैं. यह मैच किसी भी टीम से खेले जाने वाले सबसे ज़्यादा मैच हैं. इन मैचों में से टीम इंडिया ने कुल 529 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं 433 मैचों में हार का सामना किया है. इसके अलावा 41 बेनतीजा रहे और 9 मैच टाई हुए हैं.

गौरतलब है कि अब तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका ने सबसे ज़्यादा 434 मैच गवाएं हैं. वहीं, टीम इंडिया इस मामले में 433 हार के साथ नंबर दो पर बनी हुई है. इसके अलावा वेस्टइंडीज़ टीम 402 हार के साथ नंबर तीन पर काबिज़ है. अगर आज टीम इंडिया अपना दूसरा वनडे मैच गवा देती है तो भारतीय टीम सबसे ज़्यादा वनडे मैच हारने वाली टीम बन जाएगी.

इन टीमों नाम दर्ज है सर्वाधिक जीत

अब तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज़्यादा 589 जीत दर्ज है. इसके अलावा भारतीय टीम नंबर दो पर 529 जीत के साथ मौजूद है. वहीं, नंबर तीन पर पाकिस्तान टीम ने अब तक कुल 498 वनडे मैच जीते हैं.

वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार , शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी.

वनडे के लिए अफ्रीकी स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), जानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्किया और एंडिले फेहलुक्वायो. 

ये भी पढ़ें: 

T20 World Cup 2022: पहले नेट सेशन से ही पिच को भांप गए सूर्यकुमार यादव, बताया किस तरह से करनी होगी बैटिंग

VIDEO: पहली बार T20 World Cup खेलने को लेकर हुड्डा-चहल ने बताई फीलिंग, अर्शदीप ने दिया दिलचस्प रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget