एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाक टी20 मुकाबलों के आखिरी 5 मैचों में किसका पलड़ा रहा है भारी, जानिए यहां

एशिया कप में 28 अगस्त को भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा. वहीं इस मैच के लिए दोनों टीम पूरी तरह से तैयार हैं.

IND vs PAK Last Five T20I Matches:  एशिया कप 2022 का 27 अगस्त से आगाज होगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त से मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे सफल टीम रही है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को यह उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है. ऐसे में आज हम आपको भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 मुकाबलों के परिणाम के बारे में बताएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2021, दुबई
एशिया कप से पहले भारतीय टीम आखिरी बार पाकिस्तान के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भिड़ी थी. यह मुकाबला पाकिस्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एकतरफा तरीके से जीता था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 152 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 79 और मोहम्मद रिजवान 68 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बदौलत आसानी से जीत लिया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2016, कोलकता
टी20 वर्ल्ड कप 2016 में पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में महज 118 रन बना पाई थी. इस मैच को भारत ने बड़ी ही आसानी से 16 ओवर में ही अपने नाम कर लिया था. इस मैच में भारत की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया था.

एशिया कप 2016, मीरपुर
बांग्लादेश के मीरपुर में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के तीन विकेट के मदद से पाकिस्तान की टीम सिर्फ 83 रन पर आलआउट हो गई थी. वहीं इस मैच में भारत के भी शुरूआती 3 विकेट 8 रन पर गिर गए थे. पर फिर विराट कोहली की शानदार 49 रन की मदद से भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 16 ओवर में जीत लिया था.

टी20 वर्ल्ड कप 2014, मीरपुर
मीरपुर में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन का स्कोर बनाया. वहीं भारतीय टीम ने पाकिस्तान के इस टारगेट को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया. इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन की पारी खेली थी.  

भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद, 2012
यह सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक साबित हुआ क्योंकि इस मैच में दोनों टीमों की ओर से बराबर की टक्कर देखने को मिली. इस मैच में भारत ने युवरात सिंह के 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 72 रनों की मदद से 192 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 11 रन से यह मैच हार गई. पाकिस्तान के ओर से इस मैच में मोहम्मद हाफिज ने 55 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2023 के लिए ICC ने दी लंबी विंडो, मार्च में होगी शुरुआत और जून के पहले हफ्ते में समापन; जानें लेटेस्ट अपडेट

IND VS ZIM: भारत के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड, लगातार 13वीं जीत हासिल की, इन खिलाड़ियों ने बनाए ये कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget