एक्सप्लोरर

IND VS ZIM: भारत के नाम हुआ अनोखा रिकॉर्ड, लगातार 13वीं जीत हासिल की, इन खिलाड़ियों ने बनाए ये कीर्तिमान

आज हरारे में सीरीज के पहले वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर भारतीय टीम ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को लगातार 13वें वनडे मैच में हराया है.

IND VS ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आज पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 189 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

भारत के लिए गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद ओपनर शिखर धवन और शुभमन गिल ने कमाल कर दिया. गिल ने नाबाद 82 और धवन ने नाबाद 81 रन बनाए. इससे पहले अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और दीपक चाहर ने गेंदबाजी में तीन-तीन विकेट चटकाए थे. वहीं इस जीत के साथ ही केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

जिम्बाब्वे को लगातार 13वें वनडे में हराया
आज हरारे में भारतीय टीम के पहले वनडे में जीत के साथ ही केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, भारतीय टीम ने वनडे में जिम्बाब्वे को लगातार 13वां मैच हराया है. साल 2013 से लेकर 2022 तक जिम्बाब्वे भारत से एक भी वनडे मुकाबला जीत नहीं सका है. 2013 से पहले भी भारत ने साल 2002-05 के बीच में जिम्बाब्वे को लगातार 10 मुकाबलों में हराया था.

वहीं जिम्बाब्वे के अलावा 1988-2004 के बीच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 12 लगातार वनडे मुकाबले में हराया था. साल 1986-1988 तक भारत ने न्यूजीलैंड को भी लगातार 11 वनडे मुकाबले में हराया था. अगर भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बचे 2 मैच जीत जाता है तो यह अजेय बढ़त 13 से बढ़कर 15 हो जाएगी.

धवन ने पूरे किए 6500 रन
जिम्बाब्वे के खिलाफ आज सीरीज के पहला वनडे भारतीय ओपनर शिखर धवन के लिए भी बहुत खास रहा है. आज धवन ने भारत के लिए वनडे में अपना 38वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 113 गेदों पर शानदार 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. धवन की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने आज अपने वनडे करियर में 6500 रन पूरे कर लिए. धवन ऐसा करने वाले भारत के 10वें खिलाड़ी बन गए हैं.

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी बनाया रिकॉर्ड
धवन के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी साल 2022 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, कृष्णा ने साल 2022 के 10 वनडे मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं.

नौवें विकेट के लिए साझेदारी कर इवांस और नगारवा ने बनाया रिकॉर्ड
भारत के अलावा आज जिम्बाब्वे के ओर से ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने एक दिलचस्प रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दरअसल, उन्होंने जिम्बाब्वे की ओर से नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की. यह भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की नौवें विकेट के लिए अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी थी.

यह भी पढ़ें:

'बुमराह और शमी हमेशा साथ नहीं रहेंगे, बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना जरूरी', भारतीय कप्तान Rohit Sharma का बड़ा बयान

IPL 2023 के लिए ICC ने दी लंबी विंडो, मार्च में होगी शुरुआत और जून के पहले हफ्ते में समापन; जानें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget