एक्सप्लोरर

IND vs NZ 5th T20: केएल राहुल और रोहित की बेहतरीन पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दिया 164 रनों का लक्ष्य

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी और पांचवे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मॉनगनुई में चल रहे आखिरी और पांचवे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा. इस मैच में एक तरफ जहां कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा इस मैच की कप्तानी कर रहे थे. यहां राहुल के 45 और रोहित के 60 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने ये स्कोर खड़ा कर दिया. रोहित शर्मा के घुटने में चोट लगने के कारण वो 60 रनों पर ही रिटायर्ड हर्ट हो गए. भारत की बल्लेबाजी की अगर बात करें तो केएल राहुल और संजू सैमसन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने आए. दोनों ने ओपन करना शुरू किया इस बीच सैमसन को मौका देकर रोहित खुद तीसरे नंबर पर आए लेकिन संजू सैमसन एक बार फिर फेल हो गए और पिछले मुकाबले की तरह इस बार भी सस्ते में 2 रनों पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम की कमान एक बार फिर रोहित और राहुल ने संभाली और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 90 के पार पहुंचाया. लेकिन तभी 96 रनों के स्कोर पर राहुल 45 रन बनाकर आउट हो गए. राहुल ने 45 रन बनाए. इसके बाद कप्तान का साथ देने अय्यर आए और दोनों ने मिलकर बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए. दोनों खिलाड़ियों ने टीम को स्कोर को 140 रनों के पार पहुंचाया. इस बीच रोहित शर्मा के घुटने में चोट लग गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. रोहित ने तब तक 60 रन बना लिए थे. रोहित के बाहर जाने के बाद दुबे बल्लेबाजी करने आए और फिर अय्यर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 145 के पार पहंचाया लेकिन तभी दुबे अपना कैच दे बैठे और वो आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर मनीष पांडेय आए और उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया. टीम ने अंत में 3 विकेट खोकर 163 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 164 रनों का लक्ष्य दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
टेस्ट में रनों की सबसे बड़ी हार, जानें किसके नाम है ये शर्मनाक रिकॉर्ड?
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
बल्लेबाज या गेंदबाज, कोलंबो में किसका साथ देगी पिच? गॉल में स्पिनरों ने मचाया था भौकाल
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज
क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'नर्वस 90' का शिकार बनने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget