एक्सप्लोरर

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का ‘डबल धमाका’, इंग्लैंड के गेंदबाजों की उड़ाई नींद

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के स्टार युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगा दिया है.

IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal Double Century: भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जासवाल का बल्ला विशाखापट्टनम टेस्ट में जमकर चल रहा है. उन्होंने इस मैच में इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है. यशस्वी ने अपना दोहरा शतक मैच के दूसरे दिन पूरा किया. उन्होंने आज आते ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की उन्होंने शानचार चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया.

यशस्वी के सामने इंग्लिश गेंदबाज बेबस
यशस्वी का बल्ला विशाखापट्टनम में हो रहे दूसरे टेस्ट में जमकर चल रहा है. उनके सामने इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आ रहा है. यशस्वी ने इंग्लैंड के हर गेंदबाज की इस मैच में अब तक जमकर धुनाई की है. एक ओर भारत के अन्य बल्लेबाजों को इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी में परेशानी हो रही है तो दूसरी ओर यशस्वी सभी इंग्लिश गेंदबाजों को काफी आसानी से खेल रहे हैं.

यशस्वी जायसवाल की पारी की तारीफ सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है. फैंस इस बल्लेबाज को भारत का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं. यशस्वी जायसवाल ने भारतीय पारी के 102वें ओवर में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है. यशस्वी मैदान पर अभी भी नाबाद हैं ऐसे में वह अपनी इस पारी को तिहरे शतक में बदलना चाहेंगे और भारत की स्थिति मैच में काफी मजबूत बनाना चाहेंगे.

गांगुली और कांबली के खास क्लब में हुई एंट्री
इस दोहरे शतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने भारत के चौथे तीसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं. जिन्होंने भारत में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भारत में टेस्ट खेलते हुए दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी भारत के दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले विनोद कांबली इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं.

भारत में टेस्ट खेलते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज

विनोद कांबली – 227 रन बनाम जिम्बाब्वे, 1993 (दिल्ली)

विनोद कांबली – 224 रन बनाम इंग्लैंड, 1993 (मुंबई)

गौतम गंभीर – 206 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2006 (दिल्ली)

सौरव गांगुली – 239 रन बनाम पाकिस्तान, 2007 (बेंगलुरु)

यशस्वी जायसवाल – 207* रन बनाम इंग्लैंड, 2024 (विशाखापट्टनम)

यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal Double Century: यशस्वी ने अंग्रेजों की निकाली हवा, भारत के लिए दोहरा शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget