एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कुलदीप यादव के लिए दुखी हैं वसीम जाफर, सोशल मीडिया पर लिखा दिल जीत लेने वाला पोस्ट

वसीम जाफर ने ट्वीट कर कहा, "कुलदीप यादव की मदद नहीं कर सकता, लेकिन उनके लिए दुखी हूं. अगस्त के बाद से वह लगातार बायो बबल में हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला है."

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा कि वह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए दुखी महसूस करते हैं, जिन्हें एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. कुलदीप ने जनवरी 2019 के बाद से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह भारतीय टीम में एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिसे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. भारत के लिए अपने आखिरी टेस्ट में पांच विकेट झटके थे. इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका नहीं दिया गया.

जाफर ने आज ट्वीट कर कहा, "कुलदीप यादव की मदद नहीं कर सकता, लेकिन उनके लिए दुखी हूं. अगस्त के बाद से वह लगातार बायो बबल में हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला है."

जाफर ने आगे कहा, "लेकिन कुलदीप आपको उम्मीद नहीं खोनी चाहिए. आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आपको एक मौका मिलेगा जो आप इसे फिर से करेंगे."

गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट के छह मैचों में 24 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की शुरूआत से पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आत्मविश्वास हासिल करने के लिए एक मैच खेलने को उत्सुक हैं.

कुलदीप ने कहा था, "जब आप नियमित क्रिकेट खेलते हैं, तो आत्मविश्वास अपने आप आ जाता है. अगर मैं पहला मैच खेलता हूं, तो मैं अगला मैच खेलने के लिए बेहतर स्थिति में रहूंगा. मानसिक रूप से मैंने खुद को बहुत आराम दिया है. मेरे आत्मविश्वास का स्तर चरम पर रहेगा."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा बोले- पंत को बल्लेबाज़ी में बदलाव करने की ज़रूरत नहीं, लेकिन करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget