एक्सप्लोरर

IND vs ENG: विराट कोहली बोले- बल्लेबाजी में गहराई और 'एक्स फैक्टर' से टीम ज्यादा आजादी के साथ खेल सकेगी

अप्रैल में आईपीएल का नया सत्र खेला जाना है और कोहली का मानना है कि अक्टूबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये एक दो और नये चेहरे टीम में आ सकते हैं.

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि युवा खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी को ‘जरूरी एक्स फैक्टर और गहराई’ मिली है, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम खुलकर खेल सकेगी. चयनकर्ताओं ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिये टीम में चुना है. वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हुई है.

अप्रैल में आईपीएल का नया सत्र खेला जाना है और कोहली का मानना है कि अक्टूबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये एक दो और नये चेहरे टीम में आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में विकल्प और संतुलन दोनों हैं. उन्होंने कहा, "हम अतीत में एक ढर्रे पर खेलते आये हैं. इस टीम को देखें तो जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, उनके जरिये कुछ समस्याओं का हल निकालने की कोशिश की गई है."

कोहली ने कहा, "वे खिलाड़ी जो बल्ले से ‘एक्स फैक्टर’ (मैच जिताऊ खिलाड़ी) साबित हो सकते हैं या वैसे खेल सकते हैं जिसकी टी20 क्रिकेट में जरूरत है. आईपीएल में ये लगातार अच्छा खेलते आये हैं, लिहाजा उन पहलुओं को ध्यान में रखकर इन्हें लिया गया है. अब यह देखना रोचक होगा कि ये पांच मैचों में कैसा खेलते हैं."

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, "विश्व कप से पहले हमें ये ही पांच मैच खेलने हैं और हम देखना चाहते हैं कि ये खिलाड़ी कैसा खेलते हैं. जड़ेजा टीम में नहीं है जो फिट होने पर लौटेंगे. उनके अलावा टीम में जरूरी संतुलन है. इन खिलाड़ियों के आने से बल्लेबाजी में और गहराई आई है. हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो बिना किसी दबाव के क्रिकेट खेलती है. हमारे पास आक्रामक बल्लेबाज हैं जो किसी भी मौके पर मैच का नक्शा बदल सकते हैं."

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने माना- IPL से इंग्लैंड टीम को मिला बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget