एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: विराट-एंडरसन में बहस का वीडियो आया सामने, टीम इंडिया के कप्तान ने दिया था करार जवाब

IND Vs ENG: विराट कोहली और एंडरसन के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में जोरदार बहस देखने को मिली थी. इस बहस का वीडियो अब सामने आ गया है.

IND Vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भारत के कप्तान विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच काफी तनाव देखने को मिला था. अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस की असल वजह सामने आई है. सामने आए वीडियो से मालूम चलता है कि विराट कोहली को एंडरसन के बार-बार बोलने की वजह से गुस्सा आ गया था. 

बार्मी आर्मी इंग्लैंड क्रिकेट समर्थकों का क्लब है जो दुनिया भर में टीम का समर्थन करता है. बार्मी आर्मी ने ही जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच हुई बहस का वीडियो शेयर किया है. वीडियो से पता चलता है यह मामला चौथे दिन के खेल के दौरान का है जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी.

वीडियो के अनुसार, एंडरसन के बार-बार कुछ बोलने पर कोहली गुस्सा हो गए थे. वीडियो में कोहली एंडरसन से यह कहते दिख रहे हैं, ''वो क्या है. फिर से मुझ पर कसम खा रहे हो, जसप्रीत बुमराह की तरह.''

विराट कोहली ने भी दिया करार जवाब

एंडरसन विराट कोहली की यह बात सुनकर भड़क गए थे. एंडरसन ने जवाब देते हुए कहा, "तुम मुझ पर कसम खा सकते हो. कोई और नहीं कर सकता."

कोहली ने भी हालांकि एंडरसन को करारा जवाब दिया. कोहली ने फिर कहा, "तुम अपने बनाए नियम से खेल रहे हो. तुम मुझे दौड़ने पर बोल रहे हो. यह तुम्हारा बैकयार्ड नहीं."

इस पर एंडरसन ने कहा, "मेरे ख्याल से गेंदबाज भी क्रीज पर दौड़ सकते हैं." कोहली ने एंडरसन की बात का जवाब देते हुए कहा, "अधिक उम्र आपको ऐसा बनाती है."

भारत और इंग्लैंड के बीच रिश्ते उस वक्त तल्ख हुए जब तीसरे दिन बुमराह ने एंडरसन को लगातार शॉर्ट डिलेवरी फेंकी. भारतीय फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के मुताबिक एंडरसन ने दिन के खेल के अंत में बुमराह की माफी को स्वीकार नहीं किया था.

लॉर्ड्स टेस्ट में हालांकि मुकाबले से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया ने आखिरी दिन जोरदार वापसी की. इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दो सेशन में इंग्लैंड को ऑलआउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से खेला जाएगा. 

IPL 2021: पंजाब किंग्स के साथ जुड़ा ऑस्ट्रेलिया का उभरता हुआ सितारा, डेब्यू मैच में ही ली थी हैट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget