एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series : मैच से पहले भड़के इंग्लैंड के कप्तान, विराट, रोहित और अश्विन की गैरमौजूदगी को लेकर कहा-'अब बस बहुत हुआ...'

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं पर एक बड़ा बयान दिया है. साथ ही बुमराह को इंग्लैंड के लिए एक बड़ा खतरा बताया है.

IND vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 20 जून से लीड्स के मैदान पर होने जा रहा है. सारीज के पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति को लेकर हो रही तमाम चर्चाओं पर एक बड़ा बयान दिया है.  शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबलें की शुरुआत से पहले बेन स्टोक्स ने साफ कहा कि इन तीन दिग्गजों के रिटायर होने से भारत के खिलाफ खेलना कहीं से भी आसान नहीं हो जाता है.

बेन स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टीम भारतीय युवा टीम को किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेन वाली है. भले ही कोहली, रोहित और अश्विन जैसे बड़े नाम अब इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंग्लैंड जानता है कि भारत की युवा टीम भी किसी से कम नहीं है.

भारत के खिलाफ खेलना आसान नहीं

पहले टेस्ट से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने  मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस सीरीज को लेकर बहुत बातें हो रही हैं कि विराट,रोहित और अश्विन के न रहने से इंग्लैंड आसानी से जीत सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना अब आसान हो जाएगा. भारतीय क्रिकेट में और भी बहुत से टैलेंटेड खिलाड़ी हैं."

आप को बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी कुछ ही समय पहले सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी.

स्टोक्स ने कहा कि जब इतने बड़े अनुभवी खिलाड़ी एक के बाद एक संन्यास लेते हैं तो कोई भी टीम कमजोर दिख सकती है, लेकिन भारत की बात अलग है क्योंकि वहां पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है. उन्होंने आगे कहा, "भले ही विराट, रोहित और अश्विन ने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन आज के समय जो भी खि लाड़ी उनकी जगह आएगा हमारे लिए उनके खिलाफ खेलना उतना ही चुनौतीपूर्ण होगा. भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. हमने आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया हैं, इसलिए हमें पता है कि वहां के खिलाड़ियों में कितनी प्रतिभा है."

जसप्रीत बुमराह को बताया बड़ा खतरा

स्टोक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हों सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड की टीम सिर्फ बुमराह पर ही फोकस नहीं करेगी. उन्होंने आगे कहा, "बुमराह जब गेंदबाजी करते हैं तो वो हर पिच पर विकेट ले सकते हैं और टीम के लिए असरदार साबित होते हैं. लेकिन क्रिकेट सिर्फ एक खिलाड़ी का नहीं बल्कि11 खिलाड़ियों का खेल है.हम सिर्फ एक खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दे रहे है. किसी एक खिलाड़ी को टारगेट करना हमारी रणनीति नहीं है.भारतीय टीम के सभी गेंदबाजों के खिलाफ खेलना उतना ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget