एक्सप्लोरर

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने बताया- क्यों पहले टी20 में टीम इंडिया ने खिलाए थे तीन स्पिनर्स

श्रेयस अय्यर ने कहा कि स्पिन गेंदबाजी ही हमारी ताकत है और इसीलिए हमने तीन स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया था.

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया की टी20 सीरीज में बेहद निराशजनक शुरुआत हुई है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में विराट सेना को आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी. भारत ने इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया था, जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ. वहीं इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पिनर को शामिल किया था और उसके तेज गेंदबाजों ने उसे मैच जिता दिया.

भारत ने इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था. लेकिन कप्तान विराट कोहली का यह फैसला गलत साबित रहा और पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई. इस पिच पर भारतीय बल्लेबाज़ जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड को खेल नहीं सके और नतीजन भारत को पहले टी20 में हार झेलनी पड़ी.

मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने माना कि स्पिन गेंदबाजी ही टीम इंडिया की ताकत है और इसीलिए उसने तीन स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया था.

भारत की हार के बाद अय्यर ने कहा, "हमने मैच से पहले इस पिच पर अभ्यास किया था. यहां स्पिनर्स को टर्न मिल रही थी. स्पिन गेंदबाजी ही हमारी ताकत है और इसीलिए हमने तीन स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया था."

पिच ने हमें वो शॉट्स नहीं खेलने दिए, जो हम खेलना चाहते थे- कोहली

वहीं भारत की हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने पिच को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा, "इस पिच पर क्या करना था, हमें इस बारे में नहीं पता था. हमने जिस तरह के शॉट्स खेले, वो सही नहीं थे. हमें आगे उसमें सुधार करना होगा. पिच ने हमें वो शॉट्स नहीं खेलने दिए, जो हम खेलना चाहते थे. हमारी बल्लेबाज़ी काफी खराब रही. हम कुछ चीज़ों को आज़माना चाहते थे, लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा कि हमने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की. श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन हम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे."

इस तरह भारत को मिली थी हार

भारत ने इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज़ 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इंग्लैंड की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर. उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 23 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया. वहीं बल्लेबाज़ी में इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इसके अलावा जोस बटलर ने 28, डेविड मलान ने नाबाद 24 और जानी बेयरस्टो ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- 

जब सचिन तेंदुलकर के बल्ले से शाहिद अफरीदी ने लगाया था वनडे का सबसे तेज शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget