एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: ऋषभ पंत खेलेंगे मैनचेस्टर टेस्ट? विकेटकीपिंग को लेकर संशय, कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG 4th Test Series: चोटिल ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट में बल्लेबाजी तो करेंगे, लेकिन विकेटकीपिंग को लेकर अब भी संशय बना हुआ है. सहायक कोच ने उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है.

IND vs ENG 4th Test Series: लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन की हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए एक और चिंता की बात है और वो है टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उंगली में लगी चोट. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान जसप्रीत बुमराह की तेज बाउंसर पंत की उंगली पर जा लगी, जिससे वो पूरे मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर सके थे. अब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले उनकी फिटनेस को लेकर असमंजस बना हुआ है.

बल्लेबाजी करेंगे पंत, विकेटकीपिंग पर सस्पेंस

टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने गुरुवार को पंत की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने साफ किया कि पंत मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नेट्स में बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.

टेन डोशेट ने कहा, "ऋषभ ने लॉर्ड्स टेस्ट में उंगली में दर्द के साथ दोनों पारियों में बल्लेबाजी की थी. अब उनकी उंगली की चोट पहले से बेहतर है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो मैनचेस्टर में उपलब्ध रहेंगे. बल्लेबाज के रूप में उनका खेलना लगभग तय है, लेकिन कीपिंग को लेकर अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा."

लॉर्ड्स जैसा हाल नहीं दोहराना चाहती टीम

लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी, जिससे भारत की प्लेइंग XI का संतुलन गड़बड़ा गया था. टीम प्रबंधन अब ऐसे हालात दोबारा नहीं चाहता है. इसी वजह से पंत की विकेटकीपिंग को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा.

टेन डोशेट ने कहा, "कीपिंग उनकी रिकवरी का आखिरी पड़ाव है. हम नहीं चाहते कि बीच मैच में टीम को दोबारा कीपर बदलना पड़े. इसलिए हम सावधानी से काम ले रहे हैं."

टीम मैनेजमेंट नहीं लेना चाहता कोई रिस्क

सूत्रों के मुताबिक, ऋषभ पंत ने गुरुवार को अपनी चोट के चलते कोई ट्रेनिंग भी नहीं की और उंगली को आराम देना बेहतर समझा. इसका मकसद मैनचेस्टर टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट होना है. अगर वो फिट होते हैं, तो मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे और दोनों भूमिकाएं निभा सकते हैं. भारत फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है. ऐसे में पंत की मौजूदगी टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है, चाहे वो बल्ले से रन बनाने की बात हो या स्टंप के पीछे कमाल दिखाने की.

अब नजरें होंगी टीम चयन पर

मैनचेस्टर टेस्ट की प्लेइंग XI में पंत का नाम तो लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन क्या वो विकेटकीपिंग भी करेंगे, या फिर टीम किसी और विकल्प के साथ उतरेगी. इसका फैसला अंतिम फिटनेस टेस्ट के बाद ही लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget