एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 2017 के बाद पहली बार घर में हारा भारत, चार साल पहले इस टीम ने दी थी मात

भारत को उसके घर में इससे पहले फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. इसके बाद से भारत की अपनी सरज़मीन पर यह पहली हार है.

IND vs ENG: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. घर में 2017 के बाद टीम इंडिया की यह पहली हार है. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में भारतीय टीम 192 रनों पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तीन सफलता मिलीं.

2017 के बाद पहली बार घर में हारा भारत

इससे पहले भारत को उसके घर में फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम 2017 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी. इस सीरीज का पहला टेस्ट 23 से 27 फरवरी के बीच पुणे में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों से जीता था. इसके बाद से इंडिया ने घर में 14 टेस्ट खेले, जिसमें उसे 11 मैचों में जीत मिली थी. वहीं तीन टेस्ट ड्रॉ रहे थे.

चार साल बाद दोनों पारी में ऑल आउट हुई टीम इंडिया

भारतीय टीम इससे पहले फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेलते हुए आखिरी बार दोनों पारियों में ऑल आउट हुई थी. उस वक्त इंडिया पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 107 रनों पर ढ़ेर हो गया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट में भारत पहली पारी में 337 और दूसरी पारी में सिर्फ 192 रनों पर ऑल आउट हो गया.

लगातार 11 जीत के बाद भारत को मिली हार

गौरतलब है कि घर में खेलते हुए भारत ने लगातार 11 टेस्ट जीते थे. हालांकि, इस बीच तीन टेस्ट ड्रॉ भी रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने एक और श्रीलंका ने दो टेस्ट भारतीय सरज़मीन पर ड्रॉ कराए थे. इस हार से पहले भारत ने घर में लगातार चार टेस्ट पारी और रनों के अंतर से जीते थे.

2012 के बाद इंग्लैंड ने भारत में जीता तीसरा टेस्ट

2012 से भारतीय टीम घर में सिर्फ चार टेस्ट हारी है. दिलचस्प बात यह है कि इसमें तीन बार उसे इंग्लैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने हराया है. फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में 333 रनों से हराया था. वहीं नवंबर 2012 और दिसंबर 2012 में इंग्लैंड ने भारत को उसकी सरज़ीमन पर हराया था. नवंबर 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी. वहीं दिसंबर 2012 में इंग्लैंड ने ईडन गार्डन्स में भारत को सात विकेट से हराया था.

यह भी पढ़ें- 

India vs England: 36 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget