एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: डेल स्टेन की भविष्यवाणी, कहा- भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट में मोहम्मद सिराज करेंगे ये कारनामा

Dale Steyn Prediction for IND vs ENG 5th Test: भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट आज से लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. डेल स्टेन ने मोहम्मद सिराज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की.

भारतीय क्रिकेट टीम के पास 5वें टेस्ट को जीतकर सीरीज ड्रा पर खत्म करने का मौका है, वहीं अगर ये मैच ड्रा भी हुआ तो इंग्लैंड सीरीज जीत जाएगी. मुकाबला आज से लंदन के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैच को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की. उन्हें उम्मीद है कि इसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक पारी में 5 विकेट लेंगे.

मोहम्मद सिराज ने अभी तक खेले 4 टेस्ट 7 पारियों में कुल 14 विकेट लिए हैं. सिराज ने बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे, भारत ने इस दौरे पर यही एकमात्र मैच जीता था. इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले थे, संभावना है कि पांचवे टेस्ट में भी बुमराह नहीं खेलेंगे. ऐसे में सिराज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजी का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे.

डेल स्टेन ने मोहम्मद सिराज को लेकर की भविष्यवाणी

भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने ट्वीट करते हुए भविष्यवाणी की. उन्होंने लिखा, "सिराज 5वें टेस्ट में फिफर (5 विकेट हॉल) लेंगे."

मोहम्मद सिराज ने चौथे टेस्ट में 30 ओवर डाले थे, इसमें उन्होंने 4.66 की इकॉनमी से 140 रन खर्चे. उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला था. तीसरे टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में 4 विकेट्स (2+2) लिए थे. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट के बाद दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट लिया था. पहले टेस्ट में उन्हें 2 विकेट मिले थे.

अर्शदीप सिंह या कुलदीप यादव, किसको मिलेगा मौका?

अगर जसप्रीत बुमराह द ओवल में नहीं खेलते हैं तो अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि इस दौरे पर शुरुआत से कुलदीप यादव को खिलाए जाने की मांग भी हो रही है, लेकिन चारों मैचों में वह नहीं खेले हैं. उम्मीद है कि आखिरी टेस्ट में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

कब और कहां लाइव देखें भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टेस्ट?

5वां टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे और प्रत्येक दिन मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget