एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था गुस्से का सही इस्तेमाल, जहीर खान का मिला साथ

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह की इंग्लैंड के खिलाड़ियों साथ तीखी बहस देखने को मिली थी. बुमराह को अब इस मामले में जहीर खान का साथ मिला है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद से ही जसप्रीत बुमराह चर्चा में बने हुए हैं. इंग्लिश मीडिया बुमराह पर एंडरसन को बाउंसर फेंकने की वजह से निशाने पर ले रहा है. लेकिन जसप्रीत बुमराह को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का साथ मिला है. जहीर खान का मानना है कि एंडरसन के साथ हुई बहस की वजह से बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार वापसी की. 

जहीर ने कहा, ''अगर नाराज होकर वह खुद को आगे बढ़ा सकता है और इस तरह का प्रदर्शन कर सकता है, तो मेरा मानना है कि उसे कई बार विपक्ष से इस तरह का दर्द लेना चाहिए. देखिए, पहली पारी में उसे विकेट नहीं मिला और क्लास गेंदबाज होने के नाते, मुझे यकीन है कि उसे परेशान होना चाहिए.''

जहीर ने आगे कहा, ''उसके बाद, एंडरसन का जो पूरा मामला सामने आया, उसने उसे जो बाउंसर फेंके और फिर बल्लेबाजी करते हुए, जिस तरह से इंग्लैंड का तेज गेंदबाजो उससे भिड़ने गया , उन सभी चीजों ने उसे प्रेरित किया, और उसने उस गुस्से का सही तरीके से इस्तेमाल किया. इंग्लैंड के खिलाड़ी जरूर सोच रहे होंगे कि हमें बुमराह को बाउंसर डालने देना चाहिए था और उसके साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए था. बुमराह ने जिस तेजी के साथ गेंदबाजी की, वह काबिले तारीफ थी.''

बुमराह ने निभाई जीत में अहम भूमिका

लॉर्डस टेस्ट में बुमराह-एंडरसन की लड़ाई तीसरे दिन हुई जब भारत के तेज गेंदबाज अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को आउट करना चाहते थे. बुमराह ने एंडरसन को 10 गेंद का एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने चार बार बाउंसर डाले.

नो बॉल फेंकने के अलावा, बुमराह ने लंकाशायर के क्रिकेटर को कुछ शॉर्ट-पिच डिलीवरी भी की, जो अपना विकेट बचाने में सफल रहे. हालांकि, मोहम्मद शमी ने तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर एंडरसन को क्लीन बोल्ड कर दिया और जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे थे, तो सभी ने एंडरसन को बुमराह के साथ बहस करते हुए देखा गया.

इसके बाद बुमराह ने पहले शमी के साथ नाबाद 89 रन की साझेदारी में 34 महत्वपूर्ण रन बनाए और फिर उन्होंने 3/33 के आंकड़े दर्ज किए. भारत ने दूसरा टेस्ट 151 रनों से जीतते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की लीड ले रखी है.

IPL 2021: विराट कोहली की टीम ने जाम्पा को किया रिप्लेस, हसरंगा को मिला कॉन्ट्रैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget