एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया करेगी 'नाकाबंदी', घरेलू मैदान पर स्पिन का बिछेगा खतरनाक जाल

IND vs ENG Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए चार स्पिनर्स को टीम में शामिल किया है. कुलदीप और अश्विन को भी मौका मिला है.

India vs England Test Series: टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी. इसका 25 जनवरी से आगाज होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुरुआती दो मैचों के लिए टीम घोषित की है. इसमें चार स्पिनर्स को रखा गया है. रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को टीम इंडिया में जगह मिली है. इंग्लैंड के लिए भारतीय स्पिनर्स को उसी के मैदान पर खेलना आसान नहीं होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया जल्द ही सीरीज की तैयारी शुरू करेगी.

भारतीय मैदानों पर स्पिनर्स काफी हद तक सफल रहते हैं. भारत को उसी के मैदान पर टेस्ट में चुनौती देना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड की घेराबंदी के लिए चार स्पिनर्स रखे हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बात करें तो वे कई मौकों पर घातक गेंदबाजी कर चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 68 टेस्ट मुकाबलों में 2804 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा 275 विकेट भी ले चुके हैं.

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का भी कोई तोड़ नहीं है. अश्विन 95 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. वे टेस्ट फॉर्मेट में 3193 रन बना चुके हैं.अश्विन ने 490 विकेट भी हासिल किए हैं. इस दौरान 59 रन देकर 7 विकेट लेना, एक पारी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने अक्षर पटेल को भी मौका दिया है. अक्षर फिलहाल भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ खेल रहे हैं. उन्होंने टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट लिए थे.

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान

यह भी पढ़ें : Dhruv Jurel Team India: भारत की टेस्ट टीम में शामिल हुए ध्रुव जुरेल, जानें फौजी पिता का बेटा कैसे बन गया क्रिकेटर

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget