एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: बीच मैच में अचानक हुआ जसप्रीत बुमराह पर हमला, लॉर्ड्स पर दिखा चौंकाने वाला नजारा; वीडियो वायरल

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के पहले दिन ग्राउंड पर चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जब ग्राउंड पर लेडीबर्ड्स का हमला हुआ. जसप्रीत बुमराह इस हमले से बचते हुए नजर आए, जो रुट और अन्य प्लेयर्स को भी इन्होने तंग किया. इस कारण मैच कुछ देर के लिए रुका भी, इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पहले दो टेस्ट में गेंदबाजी चुनने वाले बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. बेज़बॉल शैली के विपरीत इंग्लैंड ने संभलकर और सयंम भरी पारी खेली, पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले लॉर्ड्स पर लेडीबर्ड्स का अटैक हो गया. 

बता दें कि लेडीबर्ड को लेडीबग और लेडी बीटल के नाम से भी जाना जाता है. एक छोटा, गोल, चमकीले रंग का कीड़ा होता है, जो लाल या नारंगी रंग का होता है.

बचते हुए नजर आए जसप्रीत बुमराह

इन कीड़ों का हमला पहले दिन का खेल खत्म होने से करीब 15 मिनट पहले हुआ. फील्डिंग कर रहे जसप्रीत बुमराह इससे बचते हुए नजर आए, वह लगातार उन्हें हाथ से उड़ा रहे थे. इन कीड़ों का झुंड मैदान पर आ चुका था, बुमराह के बल्लेबाजी कर रहे जो रुट भी इनसे बचते हुए दिखे. देखते ही देखते ये झुंड अन्य प्लेयर्स के पास भी पहुंच गया, जिसके बाद मैच को रोकना पड़ा. करीब 5 मिनट तक मैच रुका रहा, फिर इन्हे चले जाने के बाद दोबारा शुरू हुआ.

तीसरे टेस्ट के पहले दिन का हाल

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत को पहली सफलता नितीश कुमार रेड्डी ने दिलाई, उन्होंने पारी के 14वें और अपने पहले ही ओवर में बेन डकेट (23) को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ज़ैक क्रॉली (18) को भी विकेट कीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद इंग्लैंड ने संभलकर बल्लेबाजी करना शुरू किया, जो रुट और ओली पोप के बीच 109 रनों की साझेदारी हुई, इसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा. उन्होंने पोप (44) को कैच आउट कराया. हैरी ब्रूक (11) को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. इसके बाद बेन स्टोक्स आए, जो दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे. आज दूसरे दिन इंग्लैंड टीम अपनी पारी को 251 से आगे बढ़ाएगी, रुट 99 और स्टोक्स 39 पर नाबाद हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget