एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड ने मिलकर रचा इतिहास, 39 साल बाद टीम इंडिया के साथ हुआ ऐसा

Same score in first innings india vs england: क्रिकेट इतिहास में सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब भारत के किसी टेस्ट मैच में पहली पारी का स्कोर बराबर रहा हो. लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट में ऐसा हुआ.

भारतीय किकेट टीम के साथ सिर्फ तीसरी बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट की पहली पारी के बाद किसी भी टीम के पास बढ़त न हो, यानी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहे. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में ऐसा ही हुआ, जब शुभमन गिल एंड टीम 387 रनों पर सिमट गई. इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड टीम ने भी 387 रन ही बनाए थे.

बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स पर खेले जा रहे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले दिन 251 रन बने थे, दूसरे दिन जो रुट ने अपना शतक (104) पूरा किया लेकिन इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए. जैमी स्मिथ ने अंत में 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम का स्कोर 387 तक पहुंचाया.

भारत और इंग्लैंड का स्कोर बराबर

भारत की पहली पारी में केएल राहुल ने शतक (100) ठोका, करुण नायर (40), ऋषभ पंत (74), रवींद्र जडेजा (72) ने महत्वपूर्ण पारी खेली. आखिरी जोड़ी सिराज और वाशिंगटन सुंदर की थी, जो स्कोर बराबर करते ही टूट गई.

इतिहास में सिर्फ 9वीं बार ऐसा हुआ है जब किसी टेस्ट मैच की पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा है. आखिरी बार ऐसा लीड्स के मैदान पर साल 2015 में हुआ था, जिसे न्यूजीलैंड ने जीता था. ऐसे पिछले 8 मैचों में से 6 ड्रा पर समाप्त हुए हैं, उनमें से 2 मैच टीम इंडिया के भी हैं.

भारत के साथ तीसरी बार हुआ ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब पहली पारी में स्कोर बराबर रहा हो. इससे पहले खेले गए दोनों टेस्ट ड्रा पर ही समाप्त हुए हैं. भारत के साथ ऐसा आखिरी बार 1986 में हुआ था.

  • 1958 में- भारत बनाम वेस्टइंडीज, कानपुर, ड्रा
  • 1986 में- इंग्लैंड बनाम भारत, बर्मिंघम, ड्रा

पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहे मैचों की लिस्ट

  1. 1910 में- SA vs ENG, डरबन, ड्रा
  2. 1958 में- IND vs WI, कानपूर, , ड्रा
  3. 1973 में- PAK vs NZ, ऑकलैंड, ड्रा
  4. 1973 में- WI vs AUS, किंग्स्टन, ड्रा
  5. 1986 में- ENG vs IND, बर्मिंघम, ड्रा
  6. 1994 में- WI vs ENG, सेंट जॉन्स, ड्रा
  7. 2003 में- WI vs AUS, सेंट जॉन्स, वेस्टइंडीज ने जीता
  8. 2015 में- ENG vs NZ, लीड्स, न्यूजीलैंड ने जीता
  9. 2025 में- ENG vs IND, लॉर्ड्स

क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टेस्ट की पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा हो. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट इंग्लैंड और दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget