एक्सप्लोरर

कप्तान शुभमन गिल पहली परीक्षा में फेल, 5 शतक बनाकर भी हारी टीम इंडिया; लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत

IND vs ENG Highlights: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. भारत की ओर से इस मैच में कुल 5 शतक लगे.

IND vs ENG 1st Test Match Result: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. लीड्स टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने पांचवें दिन 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. इस मैच में भारत की ओर से कुल 5 शतक लगे. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी ठोकी, वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने एक-एक सेंचुरी लगाई. इसके बावजूद चौथी पारी में भारतीय टीम 371 रनों का विशाल लक्ष्य डिफेंड नहीं कर पाई.  

भारत की पहली पारी में तीन शतक

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले टीम इंडिया को बैटिंग का न्योता भेजा था. यशस्वी जायसवाल ने 101 रनों की पारी खेली, वहीं केएल राहुल 42 रन बनाकर आउट हुए. साई सुदर्शन अपने टेस्ट डेब्यू में शून्य पर आउट हुए. अपने कप्तानी डेब्यू में शुभमन गिल ने 147 रनों की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत ने भी 134 रनों का योगदान दिया. इन तीन शतकों की बदौलत टीम इंडिया 471 के स्कोर तक पहुंच पाई. पहली पारी में भारत के आखिरी 6 बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हुए थे.

भारत को 6 रनों की बढ़त

इंग्लैंड टीम पहली पारी में बैटिंग करने आई तो जैक क्रॉली को पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आउट कर दिया. मगर बेन डकेट के 62 रन और ओली पोप के 106 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने वापसी की. हैरी ब्रूक ने भी दमदार खेल दिखाया, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें 99 के स्कोर पर आउट कर दिया. इंग्लैंड ने 276 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, उसके लिए 400 रन बनाना भी मुश्किल लग रहा था. मगर जैमी स्मिथ की 40 रन और क्रिस वोक्स की 38 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड 465 रनों तक पहुंच पाई. जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में 5 विकेट लिए, फिर भी भारत सिर्फ 6 रनों की बढ़त बना पाया.

भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत का डबल धमाका

टीम इंडिया की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, करुण नायर फ्लॉप रहे. साई सुदर्शन ने इस बार 30 रनों का योगदान जरूर दिया. केएल राहुल इस पारी में चमके, जिन्होंने बहुत सब्र से काम लेकर 137 रनों की पारी खेली. यह पारी ऋषभ पंत के नाम रही, जिन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया. पंत ऐसा करने वाले इतिहास के केवल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे. पंत ने इसी मैच में भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था.

इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत

इंग्लैंड ने इस 4 विकेट की जीत से इतिहास रच डाला है. यह इंग्लैंड द्वारा अपने ही देश में सफलतापूर्वक चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अपनी धरती पर इंग्लैंड का सबसे बड़ा रन चेज भी भारत के ही खिलद आया था, जब 2022 में इंग्लिश टीम ने बर्मिंघम टेस्ट में 378 रनों का टारगेट चेज किया था. बेन डकेट के 149 रन और जैक क्रॉली के 65 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी की थी. ओली पोप और हैरी ब्रूक फ्लॉप रहे, लेकिन जो रूट ने नाबाद 53 रन बनाकर इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत में बहुत बड़ा योगदान दिया.

यह भी पढ़ें:

लीड्स में बेन डकेट ने बनाया 'महारिकॉर्ड', भारत के खिलाफ कोई नहीं बना पाया था इतना बड़ा स्कोर; देखें लिस्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget