एक्सप्लोरर

लीड्स में बेन डकेट ने बनाया 'महारिकॉर्ड', भारत के खिलाफ कोई नहीं बना पाया था इतना बड़ा स्कोर; देखें लिस्ट

IND vs ENG Test: भारत के खिलाफ लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जो रूट का एक महारिकॉर्ड तोड़ डाला है.

Ben Duckett Century: भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट में बेन डकेट ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने लीड्स टेस्ट में चौथी पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली है. वो इसी के साथ भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. डकेट ने अपनी 149 रनों की पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भी 62 रनों का योगदान दिया था. यह डकेट के टेस्ट करियर का कुल छठा शतक रहा.

चौथी पारी में भारत के खिलाफ चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी मैच की चौथी पारी में टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी जो रूट थे. साल 2022 में बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था. उस मुकाबले में रूट ने नाबाद 142 रनों की पारी खेल इतिहास रचा था. मगर अब बेन डकेट 149 रनों की पारी खेल कोई टारगेट चेज करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

  • बेन डकेट - 149 रन
  • जो रूट - 142 रन
  • फाफ डु प्लेसिस - 134 रन
  • दिलीप मेंडिस - 124 रन
  • डेरिल कलिनन - 122 रन

भारत के खिलाफ अच्छे नहीं बेन डकेट का रिकॉर्ड

बेन डकेट ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 62 रन और अब दूसरी पारी में 149 रन की पारी खेली है. उन्होंने पूरे मैच में 211 रन बनाने के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है, लेकिन आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में उनके भारत के खिलाफ आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं. लीड्स टेस्ट से पूर्व डकेट का रेड-बॉल फॉर्मेट में भारत के खिलाफ औसत सिर्फ 27.8 का रहा. इससे पहले वो टीम इंडिया के खिलाफ 13 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक शतक लगा पाए थे.

यह भी पढ़ें:

मजेदार रहा दूसरा सेशन, एकदम से पलटा लीड्स टेस्ट; शार्दुल ने जगाई भारत की जीत की उम्मीद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget