एक्सप्लोरर

IND vs BAN: पांड्या ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को फोड़ा, इस मामले में धोनी भी छूटे पीछे

IND vs BAN: हार्दिक पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में दमदार पारी खेली. उन्होंने इस मैच के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Hardik Pandya India vs Bangladesh: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया. भारत ने यह मैच 50 रनों से जीता. उसके लिए हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 27 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. उन्होंने इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पांड्या भारत के लिए टी20 विश्व कप में नंबर 5 या इससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं.

दरअसल भारत के लिए टी20 विश्व कप में नंबर 5 या इससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था. लेकिन अब पांड्या ने उनकी बराबरी कर ली है. युवी ने 13 छक्के लगाए हैं. पांड्या भी 13 छक्के लगा चुके हैं. इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी पीछे छूट गए हैं. धोनी 12 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि पांड्या उनसे एक कदम आगे निकल चुके हैं.

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 196 रन बनाए. इस दौरान पांड्या नंबर छह पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 50 रन बनाए. पांड्या की इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 146 रन ही बना सकी. इस तरह उसे 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

पांड्या टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं सुपर 8 में अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा परफॉर्म किया है. पांड्या ने बॉलिंग में भी कमाल दिखाया है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 1 विकेट लिया. यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें : Pat Cummins Hat-Trick: पैट कमिंस ने किया मलिंगा वाला कमाल, हैट्रिक लेकर अफगानिस्तान की हवा कर दी टाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget