एक्सप्लोरर

Pat Cummins Hat-Trick: पैट कमिंस ने किया मलिंगा वाला कमाल, हैट्रिक लेकर अफगानिस्तान की हवा कर दी टाइट

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: पैट कमिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ले ली है. उन्होंने इस टी20 विश्व कप में दूसरी बार हैट्रिक ली है.

Pat Cummins Hat-Trick T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में पैट कमिंस ने इतिहास रच दिया. वे टी20 विश्व कप में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. अगर टी20 फॉर्मेट की बात करें तो श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी दो हैट्रिक ले चुके हैं. कमिंस की घातक बॉलिंग के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 148 रनों के स्कोर पर रोक लिया. कमिंस ने इस मुकाबले में 4 ओवरों में 28 रन दिए.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगान टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 141 रन बना लिए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस आखिरी ओवर लेकर आए. उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर करीम जनत को आउट कर दिया. वे 13 रन बनाकर आउट हुए. कमिंस ने दूसरी गेंद पर गुलबदीन को आउट किया. कमिंस ने इससे पहले 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान को आउट किया था. इस तरह उन्होंने हैट्रिक पूरी की.

कमिंस टी20 विश्व कप में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. वे टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में लगातार दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. कमिंस से पहले लसिथ मलिंगा टी20 इंटरनेशनल में दो हैट्रिक ले चुके हैं. न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज टिम साउदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. अब पैट कमिंस भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. अफगानिस्तान ने अपने दूसरे सुपर 8 मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 148 रन बनाए. इस दौरान ओपनर गुरबाज ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए. इब्राहिम जादरान ने 48 गेंदों में 51 रन बनाए. इनके अलावा कोई कुछ खास नहीं कर पाया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. एडम जाम्पा ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. स्टोइनिस ने एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: एंटीगुआ में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ जीत का बना गजब रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget