एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्मिथ ने इस बात पर तोड़ी चुप्पी

IND Vs AUS: 17 दिसंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. लेकिन कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम परेशान है.

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर के बिना ही मैदान पर उतरेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच से पहले ओपनिंग को लेकर नया सकंट पैदा हो गया है. स्टीव स्मिथ ने माना है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी.

स्मिथ ने कहा कि अगर वार्नर की जगह नंबर-3 पर बल्लेबाज करने वाले मार्नस लाबुशैन को पारी की शुरुआत करने भेजा जाता है तो वह नंबर-3 पर खेलने को तैयार हैं. विल पुकोवस्की का कनकशन के कारण खेलना संदिग्ध हैं. उन्हें पहले अभ्यास मैच में कार्तिक त्यागी की गेंद सिर में लग गई थी. इसलिए वह दूसरे अभ्यास मैच में भी नहीं खेलेंगे.

स्मिथ ने कहा, "वार्नर के न रहने से हमारी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होगी और कुछ नए खिलाड़ी सामने आएंगे. इसलिए यह अच्छी भारतीय टीम के सामने हमारी परीक्षा होगी."

स्मिथ ने कहा कि अगर पुकोवस्की नंबर-3 पर नहीं खेलते हैं और टीम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श को नहीं लाती है और लाबुशैन को ओपनिंग के लिए भेजती है तो वह नंबर-3 पर खेलने को तैयार हैं.

नंबर 3 पर खेलने में नहीं है परेशानी

स्मिथ ने कहा, "इससे मैं ज्यादा परेशान नहीं हूं. मैंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है. तीन हो या चार, मैं किसी भी नंबर पर खेलूं मुझे कोई परेशानी नहीं हैं. जब आप नंबर-3 पर खेलते हो तो कई बार आप पहली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आ जाते हो, या पहले ओवर में. नंबर-3 पर खेलने वाला खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में जा सकता है."

उन्होंने कहा, "मैं अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बनाऊंगा. मैं वहां जाकर अपना काम करूंगा और यह है ज्यादा से ज्यादा रन करना. मुझे लगता है कि हमें देखना होगा कि दूसरे अभ्यास मैच में क्या होता है और चयनकर्ता क्या करना चाहते हैं. पहला टेस्ट मैच शुरू होने में अभी समय है."

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह लय में हैं और टी-20 सीरीज में रनों की कमी से वह चिंतित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनकी ग्रीप सही है. उन्होंने कहा, "सीमित ओवरों की क्रिकेट में मैं अपनी ग्रीप को थोड़ा खुला रखता हूं ताकि मैं गेंद को अच्छे से मार सकूं, खासकर जब मैं बड़े शॉट्स खेलता हूं. वहीं टेस्ट क्रिकेट में मैं थोड़ी क्लोज ग्रीप से खेलता हूं क्योंकि आप ज्यादा शॉट्स नहीं खेलते हो. इससे मुझे गेंद को देरी से खेलने में मदद मिलती है. इस समय मेरी ग्रीप अच्छी है."

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच आज खेला जाएगा डे-नाइट अभ्यास मैच, सुबह 9 बजे से होगा लाइव प्रसारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
LIVE: आज मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका? भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget