एक्सप्लोरर

IND vs AUS: '71 शतक लगाना मज़ाक नहीं, विराट एक योद्धा है...', कोहली को लेकर आरोन फिंच ने दिया बड़ा बयान

India vs Pakistan: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी मंगलवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Aaron Finch On Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल (मंगलवार) से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में होगा. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

भारत के खिलाफ पहले टी20 से पहले आरोन फिंच ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विराट कोहली को राइट ऑफ करना आसान नहीं है. आप उन्हें राइट ऑफ नहीं कर सकते. कोहली ने पिछले 15 सालों में दिखाया है कि वह इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं.

आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज़ से पहले कहा, "विराट कोहली को राइट ऑफ करने के लिए किसी साहसी व्यक्ति की जरूरत पड़ेगी. पिछले 15 वर्षों में उन्होंने दिखाया है कि वह सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में एक हैं." उन्होंने आगे कहा, "विशेषकर टी20 क्रिकेट में वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने खेल को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और जब आपको उनका सामना करना होता है तो आप अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करते हैं."

फिंच ने कहा, "वह लाजवाब हैं और उन्होंने 71 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए हैं. यह मजाक नहीं है." फिंच ने खराब फॉर्म के कारण हाल में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इस सीरीज में सभी की निगाहें उन पर टिकी रहेंगी.

उन्होंने कहा, एक समय के बाद आप आलोचनाओं के आदी हो जाते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में मुझे लगता है कि मैं वास्तव में अच्छा खेल रहा हूं. मुझे लगता है कि अगर आप वनडे और टी20 की फॉर्म को अलग करते हैं तो वे पूरी तरह से अलग हैं. वे खेल के दो भिन्न प्रारूप हैं.

ऑस्ट्रेलिया अगले महीने अपने घर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर इस सीरीज में उतरेगा. वहां परिस्थितियां पूरी तरह से अलग होंगी. ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के सवाल पर बोले सुनील गावस्कर, कहा- अगर रिस्क नहीं लेंगे तो मैच कैसे जीतेंगे

IND vs AUS: टीम इंडिया ने मोहाली टी20 से पहले बहाया जमकर पसीना, तस्वीरों में देखें राहुल-रोहित के खास शॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स जीती तो बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ का हैरान करने वाला समीकरण
राजस्थान रॉयल्स जीती तो बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ का हैरान करने वाला समीकरण
Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी
कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी
सुरेश रैना ने पूछा- 'IPL 2027 में खेलोगे?' एमएस धोनी ने दिया ऐसा जवाब, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
सुरेश रैना ने पूछा- 'IPL 2027 में खेलोगे?' एमएस धोनी ने दिया ऐसा जवाब, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
कौन हैं मानव सुथर? अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया में मिली जगह, एक मैच में 11 विकेट लेकर मचाई तबाही
कौन हैं मानव सुथर? अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया में मिली जगह, एक मैच में 11 विकेट लेकर मचाई तबाही

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Fake Turmeric: मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
Chocolate History: कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
Embed widget