एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी मैक्सवेल की सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती हारी हुई बाजी, सीरीज हार के खतरे को भी टाला

India Vs Australia 3rd T20: ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी जिता दी. कंगारुओं ने अंतिम गेंद पर 223 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा किया.

Key Events
IND vs AUS 3rd T20 Live Updates India playing against Australia match highlights commentary score Barsapara Stadium IND Vs AUS: गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़ी मैक्सवेल की सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया ने जीती हारी हुई बाजी, सीरीज हार के खतरे को भी टाला
फोटो- बीसीसीआई ट्विटर

Background

India Vs Australia 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले दो टी20 जीत चुकी टीम इंडिया आज तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं कंगारुओं की नजरें सीरीज को जीवित रखने पर रहेंगी. 

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 से पहले अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं. सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और लेग स्पिनर एडम जम्पा वापस घर लौट चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और सीन एबॉट कल यानी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया वापस लौटेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान भी कर दिया है. बेन मैकडरमॉट और जोश फिलिप पहले से ही टीम के साथ हैं. दोनों तीसरे टी20 के लिए भी उपलब्ध हैं. वहीं बेन द्वारशुइस और क्रिस ग्रीन रायपुर में चौथे टी20 से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे. 

ट्रेविस हेड को आज प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं मैथ्यू वेड 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड इस मैच के लिए विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं. वह मैथ्यू शॉर्ट के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके अलावा टीम में और भी कुछ नए चेहरे दिख सकते हैं. 

इस मैदान पर भारत को हरा चुके हैं कंगारू 

बता दें कि इस मैदान पर 2017 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हुई थी. तब कंगारुओं ने बाजी मारी थी. 6 साल पहले हुए इस मैच में भारत की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान डेविड वॉर्नर संभाल रहे थे. यहां वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और तेज गेंदबाज बेहरनडॉर्फ ने टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखेर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, इशान किशन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा. 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), जेसन बेहरनडार्फ, तनवीर सांघा, नाथन एलिस और केन रिचर्डसन. 

22:49 PM (IST)  •  28 Nov 2023

IND vs AUS 3rd T20 Full Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता तीसरा टी20

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल ने कमाल कर दिया. मैक्सवेल ने सिर्फ 48 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को हारी हुई बाजी जिता दी. कंगारुओं को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 43 रन बनाने थे. इसके बाद 19वें ओवर में 20 रन आए, फिर ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन बनाने थे. प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में गेंद थी. हालांकि, मैक्सवेल ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिया. ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर 223 रनों के लक्ष्य को हासिल किया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज अब 2-1 पर आ गई है. 

22:37 PM (IST)  •  28 Nov 2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को 6 गेंद में चाहिए 21 रन

19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 202 रन हो गया है. कंगारुओं को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन बनाने हैं. ग्लेन मैक्सवेल 86 और मैथ्यू वेड 23 रन पर हैं.  

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
किस टीवी चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget