एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से 7 विकेट दूर; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/3

IND vs AUS 1st Perth Test Day 3: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारतीय टीम ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 7 विकेट दूर है.

Key Events
IND vs AUS 1st Perth Test Day 3 Live Updates India vs Australia live commentary KL Rahul and Yashasvi Jaiswal IND vs AUS 1st Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत जीत से 7 विकेट दूर; ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 12/3
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
Source : X (Twitter)

Background

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले के दो दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक टीम इंडिया का काफी आगे दिखाई दी है. दूसरा दिन खत्म होने तक भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर थी. 

पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो जाने वाली टीम इंडिया ने दूसरी पारी में दूसरा दिन खत्म होने तक 172/0 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग पर उतरे थे. दोनों ही बल्लेबाज एक मजबूत दीवार की तरह खड़े नजर आए. 

दूसरा दिन समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बना लिए थे. वहीं दूसरे छोर पर मौजूद केएल राहुल ने 4 चौकों की मदद से 62 रन बना लिए थे. दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. 

टीम इंडिया ने दूसरा दिन पूरा होने के साथ मुकाबले में 218 रनों की बढ़ हासिल कर ली है. अब भारतीय टीम लंबी बैटिंग कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा टारगेट दे सकती है. बड़े टारगेट के साथ टीम इंडिया की जीत के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया कितने रन बोर्ड पर लगाकर ऑस्ट्रेलिया को कितना टारगेट देती है. 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में किया फुस्स

मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 150 रन बोर्ड पर लगाए थे. यहां से ऐसा लगा कि भारतीय टीम मुकाबले में पिछड़ जाएगी, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया को उनकी पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ऑलआउट कर टीम इंडिया ने पकड़ बनाई. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने बैटिंग में सुधार किया और अब तक बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए. 

15:22 PM (IST)  •  24 Nov 2024

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिया तीसरा झटका, तीसरे दिन का खेल खत्म

एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी है. दूसरी पारी में सिर्फ 12 रनों पर कंगारुओं के तीन विकेट गिर गए हैं. बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को LBW आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. इसके साथ ही तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 12 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं. मार्नस लाबुशेन तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया है. 

15:14 PM (IST)  •  24 Nov 2024

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

534 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 9 रनों पर दो विकेट गंवा दिए हैं. मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया. सिराज ने नाइटवॉच मैन के रूप में आए पैट कमिंस को पवेलियन भेजा. भारत अब जीत से 8 विकेट दूर है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget