एक्सप्लोरर

IND vs AUS: अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया भारत-ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

IND vs AUS Semi Final: चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से होगी. ये रोमांचक मुकाबला दुबई में 4 मार्च को खेला जाएगा, इस मैच में बारिश की संभावना है.

IND vs AUS Champions Trophy 2025: टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है लेकिन रोहित शर्मा एंड टीम जानती है कि नॉकआउट मैच में ऑस्ट्रेलिया कितनी मजबूत होती है. मुकाबले से पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में भी रोहित शर्मा ने माना कि ऑस्ट्रेलिया से उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है. भारतीय फैंस तो इस इंतजार में हैं कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर करे और 2023 वर्ल्ड कप फाइनल हार का बदला लें. हालांकि दुबई में मंगलवार को बारिश के आसार है. वैसे चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक 3 मैच बारिश के कारण रद्द किए जा चुके हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाएगा तो कौन सी टीम फाइनल में प्रवेश करेगी और कौन सी टीम बाहर होगी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 3 मैच अभी तक बारिश के कारण रद्द किए जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बाद अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच बारिश के कारण रद्द हुए थे. पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दुबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा. दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने सामने होंगी, ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे तय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मंगलवार, 4 मार्च को खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है. यानी अगर बारिश के कारण मैच नहीं होता या पूरा मैच नहीं होता तो रिजर्व डे पर वहीं से मैच शुरू होगा जहां पर पिछले दिन खत्म हुआ होगा.

अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ मैच तो

अगर रिजर्व डे पर मैच खत्म नहीं हुआ तो जिस टीम का ग्रुप स्टेज में नेट रन रेट बेहतर था, उस टीम को फाइनल की टिकट मिल जाएगी और दूसरी टीम बाहर हो जाएगी. यानी अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द हुआ तो भारत फाइनल में जाएगा और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी. हालांकि दुबई में इतनी बारिश की संभावना नहीं है कि मैच रद्द करना पड़ जाए.

ऐसे ही अगर साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो साउथ अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिलेगा. उसके 5 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.395 है. न्यूजीलैंड के 4 अंक हैं, उसका नेट रन रेट +0.267 है.

अगर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल ड्रा हुआ तो ?

अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच ड्रा हुआ तो इसमें सुपर ओवर से नतीजा निकाला जाएगा. जब दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तब सुपर ओवर होता है. प्रत्येक टीम 1-1 ओवर खेलती है, जिस टीम के सबसे ज्यादा रन होते हैं वो जीतती है. यहां 2 विकेट होने के बाद भी ओवर खत्म कर दिया जाता है. जब तक नतीजा नहीं निकलता, सुपर ओवर चलता रहता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget