एक्सप्लोरर

Under 19 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा वर्ल्ड कप का फाइनल? 18 साल बाद खिताब के लिए फिर हो सकता है महामुकाबला

ICC Under 19 World Cup 2024: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है.

India vs Pakistan, ICC Under 19 World Cup 2024: 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो फिर 18 साल बाद खिताब के लिए भारत और पाकिस्तान में भिड़ंत देखने को मिलेगी. 

पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की. भारतीय अंडर-19 टीम अब फाइनल में प्रवेश कर चुकी है. वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. अगर इस मैच में पाकिस्तान की टीम जीत दर्ज करती है तो फिर फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हो सकता है. 

भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीता सेमीफाइनल, 9वीं बार फाइनल में किया प्रवेश

2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने एक समय सिर्फ 32 रनों पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया. अंत में टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में प्रवेश किया. 

11 फरवरी को खेला जाना है फाइनल, भारत-पाक में हो सकती है भिड़ंत 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है. इससे पहले 8 फरवरी को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत की तरह पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं. पाकिस्तान जहां अपने सभी मैच जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया का पिछला मैच रद्द रहा था. अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो फिर 11 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. 

18 साल बाद भारत-पाक के बीच होगा फाइनल 

2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. लो स्कोरिंग वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले में सिर्फ 109 रनों पर ढेर हो गई थी. हालांकि, इसके बाद उसने भारतीय टीम को सिर्फ 71 रन ही बनाने दिए थे. ऐसे में अगर इस बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल होता है तो टीम इंडिया 18 साल पुरानी हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget