एक्सप्लोरर

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं है आईसीसी, इस बात का करेगी इंतजार

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कोरोना वायरस का कहर बढ़ने की वजह से वर्ल्ड कप का आयोजन बेहद मुश्किल होता जा रहा है.

कोरोना वायरस की वजह के एक के बाद एक क्रिकेट टूर्नामेंट्स के रद्द होने का सिलसिला जारी है. इस साल के अंत में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है. आईसीसी इस साल अक्टूबर-नवंबर में ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट वर्ल्ड का आयोजन करने वाला है, लेकिन कोविड-19 की वजह से टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना बढ़ती जा रही है. हालांकि आईसीसी अभी इस बारे में कोई बात करने को तैयार नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त से पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप पर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, ''इस वक्त तो कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है. हमारी प्राथमिकता भी लोगों का स्वास्थ्य है. हो सकता है कि हालात बदल जाएं, इसलिए वर्ल्ड कप को लेकर फैसला लेने में कोई जल्दबाजी नहीं है.''

इस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात में साफ किया है कि अगस्त तक ट्वेंटी-ट्वेंटी को लेकर आईसीसी कोई फैसला नहीं लेगी. उन्होंने कहा, ''अभी तक हर तक तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आगे बढ़ रही है. हमें उम्मीद है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन होगा.''

इससे अलावा कोरोना वायरस की वजह से बीते दो महीने में कई क्रिकेट सीरीज रद्द हुई है. इसकी वजह से आईसीसी का पूरा क्रिकेट शेड्यूल पहले ही बिगड़ चुका है. नया शेड्यूल रिलीज करने के लिए आईसीसी अपने सभी देशों के साथ गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कर सकता है. भारत की तरफ से सचिव जय शाह इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे.

बीसीसीआई देख रहा है आईपीएल की संभावना

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में अपने 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती का एलान किया है. इस कटौती की वजह से आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप रद्द होने पर बीसीसीआई उस वक्त आईपीएल का आयोजन करवा सकता है.

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के टलने की आशंका बढ़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती की
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Stylish Dupatta Ideas: दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
दुपट्टा वक्त पर देने में आनाकानी कर रहा टेलर? घर में ऐसे करें तैयार
Embed widget