एक्सप्लोरर

ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के टलने की आशंका बढ़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती की

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती का एलान किया है. इस कटौती की वजह से वर्ल्ड कप की तैयारियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है.

कोरोना वायरस के कहर की वजह से इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के टलने की आशंका बढ़ गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले दो महीने के लिए 80 फीसदी स्टाफ के वेतन में कटौती करने का फैसला किया है. क्रिकेट बोर्ड ने यह कदम ऑस्ट्रेलिया में वित्तिय साल के अंत के मद्देनज़र भी उठाया है.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से आने वाले सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में होने वाली कमाई में करीब 50 फीसदी की कमी हो सकती है. इसी को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह कटौती करने का फैसला किया है.

हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अभी भी समय पर ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के आयोजन की उम्मीद है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम स्टाफ और कमजोर वित्तिय स्थिति के साथ वर्ल्ड कप का आयोजन करवा पाना बेहद मुश्किल है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर कहा, ''आइसोलेशन के समय पर क्रिकेट से जुड़ी हुई गतिविधियां नहीं हो रही हैं, इसलिए हमने 27 अप्रैल तक कटौती का फैसला किया है.'' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ऐसा कदम उठाने वाला पहला क्रिकेट बोर्ड बना है. ऐसे में देखना होगा कि इसका बाकी क्रिकेट खेलने वाले देशों पर क्या असर पड़ता है.

वैसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पहले ही कह चुका है कि वह इस मुश्किल वक्त में अपने स्टाफ के साथ खड़ा रहेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस कदम के साथ ही अक्टूबर-नवंबर में इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन होने की संभावना भी बढ़ गई है.

एबीपी न्यूज ने पहले ही बताया था कि जून में आईसीसी ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टालने का फैसला सुना सकता है. हालांकि आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को भेजने के एवज में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पैसे की मांग भी कर सकता है.

IPL 2020: T-20 वर्ल्ड कप का टलना लगभग तय, BCCI उस वक्त करवा सकता है आईपीएल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
संन्यास ऐलान करते हुए रो पड़े अजिंक्य रहाणे, जानिए वजह
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget