एक्सप्लोरर

World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में बचे हुए तीन ऐसे मैच, जो बदल सकते हैं सेमीफाइनल का समीकरण

ICC World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में तीन टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, और एक टीम का पहुंचना अभी बाकी है, जिसका फैसला इन तीन मैचों के खत्म होने के बाद ही होना संभव होगा.

ICC Cricket World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में अभी तक तीन टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इनमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है. वहीं, सेमीफाइनल में बाकी बची एक जगह के लिए तीन टीमों के बीच जंग जारी है. इस जंग का फैसला वर्ल्ड कप में बचे हुए इन तीन मैचों के बाद होगा. आइए हम आपको इसके बारे में बताते है.

इस लिस्ट में पहला मैच आज यानी 9 नवंबर को खेला जाएगा. यह मैच न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच में खेला जाएगा. इस मैच का सेमीफाइनल के समीकरण से काफी महत्व है. श्रीलंका तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में श्रीलंका को एक बड़े अंतर से हराने की पूरी कोशिश करनी होगी. अगर न्यूज़ीलैंड ऐसा कर पाती है, तो शायद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

इन तीन मैचों से होगा फैसला

वहीं, इसके बाद साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच में एक मैच खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका तो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल के दरवाजे पर आकर अंदर जाने की कोशिश कर रही है. अगर अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें किसी भी कीमत पर अपने आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका को मात देनी ही होगी. अगर अफगानिस्तान की टीम ऐसा करती है तो भी उन्हें न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान की हार और जीत पर निर्भर रहना पड़ेगा, क्योंकि उनका नेट रन रेट इन दोनों टीमों से कम है.

इस लिस्ट में तीसरा मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान का है. पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हराना ही होगा. इंग्लैंड की टीम इस पूरे वर्ल्ड कप खराब प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से ठीक पहले उनकी टीम ने नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराकर फॉर्म में वापसी की है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए उन्हें हराना भी आसान नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: NZ vs SL Weather Updates: पाकिस्तान को एक बार फिर सेमीफाइनल में पहुंचाएगा 'कुदरत का निजाम'? न्यूजीलैंड-श्रीलंका मैच में है बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
LIVE: 'जीरो' पर गिरा भारत का पहला विकेट, लापरवाही से आउट हुए जायसवाल
Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget