एक्सप्लोरर

क्रिकेट मेरे खून में बसा है और मैं इससे ज्यादा समय के लिए दूर नहीं रह सकता: हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या ने कहा कि ईमानदारी से कहूं, तो अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. हम अच्छा काम कर रहे हैं. सर्जरी के बाद वापसी करना आसान नहीं होता.

पिछले कुछ समय से चोट के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपनी सफल सर्जरी के बाद अब रिहेबिलिटेशन की दौर से गुजर रहे हैं. हार्दिक ने कहा कि क्रिकेट उनके खून में बसा है और वह खुद को इससे ज्यादा दूर नहीं रख सकते. उन्होंने कहा कि वह अब मैदान पर फिर से वापसी करने के लिए मानिसक रूप से फिट होना चाहते हैं. टीम से दूर रहकर खुद को हार्दिक को भी अच्छा नहीं लग रहा है. हालांकि उनका कहना है कि उन्हें अभी संयम रखने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने साथ और भारतीय टीम के साथ भी अन्याय कर रहे थे.हार्दिक ने कहा, "मैं काफी दिनों से पीठ दर्द के बावजूद खेल रहा था. मैं कोशिश कर रहा था कि मुझे सर्जरी न करानी पड़े. इसके लिए मैंने हर वह कोशिश की, जो कर सकता था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. मैंने महसूस किया कि मैं अपना शतप्रतिशत प्रदर्शन नहीं दे पा रहा था." उन्होंने कहा, "मैं अपनी उस पूरी क्षमता के साथ नहीं खेल पा रहा था, जितना खेल सकता था और इसकी वजह चोट थी. इसका मतलब यह भी था कि मैं अपने और अपनी टीम के साथ न्याय नहीं कर रहा था. इसके बाद ही मैंने सर्जरी कराने का फैसला किया." हार्दिक ने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. हम अच्छा काम कर रहे हैं. सर्जरी के बाद वापसी करना आसान नहीं होता. इसलिए हम पूरा एहतियात बरत रहे हैं." हरफनमौला क्रिकेटर ने कहा, "पिछले चार-पांच वर्षो से खेलते हुए मैंने यह पाया है कि आप चोटिल नहीं होना चाहते हैं फिर भी आप चोटिल हो जाते हैं. यह खिलाड़ी के जीवन का एक हिस्सा है. आप यह दावा नहीं कर सकते कि चोटिल नहीं होंगे. इसलिए अब मैं मजबूत होकर वापसी करना चाहता हूं." यह पहली बार नहीं है जब हार्दिक चोट से वापसी कर रहे हैं. लेकिन इस समय वह मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं. हार्दिक ने कहा, "यह शांत लग सकता है, लेकिन वापसी करना आसान नहीं है. हां, हम सभी को प्रेरणा मिलती है, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप गलत रास्ते पर न जाएं. आप खुद से सवाल न करें. आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. मैं इन सब चीजों को पीछे छोड़ने की कोशिश करता हूं और सकारात्मक रहता हूं. अब मैं यह समझ चुका हूं कि वापसी मेरे लिए सही है और यह मुझे मजबूत बनाती है." उन्होंने साथ ही कहा, "शारीरिक रूप से मैं वापसी कर सकता हूं. लेकिन मानसिक रूप से स्वस्थ होना महत्वपूर्ण है. ईमानदार होने के कारण मेरे जीवन में बहुत-सी चीजें हुई हैं और मैं अब मानसिक रूप से बहुत मजबूत हो गया हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, धवन-रहाणे ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, धवन-रहाणे ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
BCCI से अजीत अगरकर ने कितना पैसा कमाया? कितनी है उनकी नेटवर्थ? जानें
BCCI से अजीत अगरकर ने कितना पैसा कमाया? कितनी है उनकी नेटवर्थ?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget