एक्सप्लोरर

टेस्ट, वनडे और T20I में ये दिग्गज हो चुके हैं Mankading के शिकार, जानें इसका इतिहास और इसे लेकर ICC का नियम

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आखिरी खिलाड़ी को 'मांकडिंग' आउट किया, जिसके बाद से 'मांकडिंग' को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

Mankading History & ICC Rules: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड को 16 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया, लेकिन दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आखिरी खिलाड़ी को जिस तरह से 'मांकडिंग' आउट किया, वह लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. इस वजह से 'मांकडिंग' पर दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन आज मह आपको बताएंगे 'मांकडिंग' का इतिहास और कौन-कौन बड़े दिग्गज इसका शिकार हो चुके हैं.

होता क्या है 'मांकडिंग'?
दरअसल, जब गेंदबाज गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज क्रीज के बाहर चला जाता है तो उसे 'मांकडिंग' रन आउट कहा जाता है. हालांकि, इसके लिए जरूरी शर्त है कि जब गेंदबाज ने बल्लेबाज को 'मांकडिंग' किया हो तब तक गेंद फेंकी नहीं गई हो. साथ ही 'मांकडिंग' आउट रन आउट में गिना जाता है.

क्या है 'मांकडिंग' का इतिहास?
'मांकडिंग' का मामला पहली बार 13 दिसंबर, 1947 को सामने आया था. दरअसल, भारतीय खिलाड़ी वीनू मांकड ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को इसी तरीके से रनआउट किया था. हालांकि, उस वक्त वीनू मांकड की खूब आलोचना हुई थी, लेकिन तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डॉन ब्रैडमैन ने माकंड के रनआउट का समर्थन किया था. बहरहाल, अब इस तरह आउट होने की घटना को 'मांकडिंग' कहा जाता है. हालांकि, 'मांकडिंग' कोई ऑफिशियल नाम नहीं है.

आईसीसी का नियम क्या कहता है?
दरअसल, साल 2017 में 'मांकडिंग' पर नियम बनाया गया था. इस नियम के मुताबिक, गेंदबाज को नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े बल्लेबाज को रन आउट करने की अनुमति मिलेगी, लेकिन तब जब वह गेंद फेंकने का पूरी तरह अनुमान लगा चुका हो. अगर गेंदबाज उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट करने में असफल रहता है तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर देगा.

अब तक 'मांकडिंग' के शिकार बल्लेबाज-

टेस्ट फॉर्मेट में-
1. वीनू मांकड़ ने बिल ब्राउन, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सिडनी, 1947-48

2. चार्ली ग्रिफिथ ने इयान रेडपाथ, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1968-69

3. इवेन चैटफील्ड ने डेरेक रान्डेल, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 1977-78

4. सिकंदर बख्त ने एलन हर्स्ट, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ, 1978-79

वनडे फॉर्मेट में-
1. ग्रेग चैपल ने ब्रायन लकहर्स्ट, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 1974-75

2. दीपक पटेल ने ग्रांट फ्लावर, जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड, हरारे, 1992-93

3. कपिल देव ने पीटर कर्स्टन दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पोर्ट एलिजाबेथ, 1992-93

4. सचित्र सेनानायके ने जोस बटलर, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन, 2014

T20 फॉर्मेट में-
1. आमिर कलीम ने मार्क चैपमैन, हांगकांग बनाम ओमान, 2016 एशिया कप क्वालीफायर, 2016

2.  रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर, राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, आईपीएल 2019, मार्च 2019

3. दौलत जादरान ने नूर अली जादरान, काबुल ईगल्स बनाम मिस ऐनक नाइट्स, शापेजा क्रिकेट लीग, सितंबर 2020

ये भी पढ़ें-

INDA vs NZA 2022: कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ली हैट्रिक, वनडे क्रिकेट में 4 बार कर चुके हैं यह कारनामा

BCCI Elections Schedule: बीसीसीआई को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 18 अक्टूबर को मुंबई में होंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget