एक्सप्लोरर

हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को किया आगाह

हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को किया आगाह

लंदन: पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ कल होने वाले मैच को लेकर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को आगाह किया है. हरभजन का मानना है कि मौजूदा विजेता को आराम से नहीं बैठना चाहिए. भारत को ग्रुप-बी में अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा. इस मैच में उसकी नजर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने की होगी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट पर लिखे अपने कॉलम में हरभजन ने लिखा है कि भारत को संतुष्ट (कंप्लेसेंट) नहीं होना चाहिए और अपनी फील्डिंग में सुधार करना चाहिए.

हरभजन ने लिखा है, "गुरुवार को होने वाले मैच में भारत कई सकारात्मक चीजों के साथ उतरेगा. रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में लगभग हर बल्लेबाज ने रन किए थे. गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. लेकिन, गेंदबाजी में कुछ सुधार देखना चाहूंगा."

हरभजन ने लिखा है, "मैं कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की फील्डिंग को देखकर मैं हैरान था. जो कैच टीम ने छोड़े उनमें से कुछ बहुत आसान थे, लेकिन मुझे उम्मीद है कि सपोर्ट स्टाफ इस पर काम करेगा और मुझे इस विभाग में सुधार की उम्मीद है."

उन्होंने लिखा है, "टीम को संतुष्ट होने या आराम से बैठने की जरूरत नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ 124 रनों की जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को अपने जुनून और प्रतिबद्धता में कमी नहीं आने देनी चाहिए. भारत को बस बुनियादी चीजों पर ही बने रहना है. मुझे उम्मीद है कि टीम का ऊपरी क्रम कोहली और युवराज सिंह के साथ एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेगा."

पंजाब के इस गेंदबाज ने उम्मीद जताई कि भारतीय गेंदबाज द ओवल मैदान पर स्थिति का फायदा उठाएंगे. उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा द ओवल की परिस्थतियों का अच्छा फायदा उठा पाएंगे. भारत जिस फॉर्म में है, उससे लगता है कि वह इस मैच में अगर 70 फीसदी अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेगा तो विजेता बनेगा."

श्रीलंका के प्रदर्शन पर हरभजन ने कहा है कि उसे अपने अनुभवी बल्लेबाज उपुल थरंगा की कमी खलेगी जिन्हें पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है. नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के चोटिल होने के कारण थरंगा ने उस मैच में टीम की कमान संभाली थी.

हरभजन लिखते हैं, "श्रीलंका ने अच्छी टीम की तरह नहीं खेला है. थरंगा का न होना उन्हें अखरेगा." उन्होंने लिखा है, "यह नहीं भूलना चाहिए की श्रीलंका के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि टीम पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मात खा चुकी है."हरभजन ने भारतीय बल्लेबाजों को लसिथ मलिंगा को खेलने को लेकर सलाह दी है.

हरभजन लिखते हैं, "श्रीलंका के पास निरोशन डिकवेला के रूप में अच्छा खिलाड़ी है, वहीं मलिंगा किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज उन्हें संभलकर खेलेंगे."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget