एक्सप्लोरर

पैड पहन सीधे बल्लेबाजी करने जाना मेरे खेल को सूट करता है: रोहित शर्मा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही शतक जड़ने वाले ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि उन्हें पैड पहन कर सीधे बल्लेबाजी करने जाने वाला खेल सूट करता है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले रोहित शर्मा का मानना है कि उनको पैड पहन कर सीधे बल्लेबाजी करने जाने वाला खेल सूट करता है. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन नाबाद 115 रन बनाए हैं. वह पहली बार टेस्ट में ओपनर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले ही मौके पर उन्होंने शतक ठोका.

यह रोहित का बतौर ओपनर बल्लेबाज पहला और कुल चौथा टेस्ट शतक है. मैच के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पैड पहन सीधा विकेट पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं.

रोहित ने कहा, "मेरे गेम को यह सूट करता है कि मैं पैड पहन कर जाकर सीधे बल्लेबाजी करूं. मैं पहले जब पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करता था तो मैं यह नहीं कह सकता कि वह मुझे सूट नहीं किया, लेकिन ओपनर बल्लेबाजी के समय आपका दिमाग एकदम तरोताजा रहता है. आपको पता है कि आपको नई गेंद खेलनी है. गेम प्लान थोड़ा आसान रहता है. छह नंबर पर आप जाते तो गेंद रिवर्स स्विंग होता है, फील्ड प्लेसमेंट अलग होती है. आपको रन सामने बनाने पड़ते हैं. मुझे लगता है कि मेरे खेल के लिए सीधा पैड पहन खेलने जाना सूट करता है."

पहले दिन हालांकि बारिश ने खेल पूरा नहीं होने दिया और आखिरी सत्र के खेल हुए बगैर दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत ने टी-ब्रेक तक 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए थे. तभी बारिश आ गई और टी की घोषणा कर दी गई. इसके बाद भी बारिश जारी रही और खेलने लायक स्थिति न बनता देख अंपायरों ने एक सत्र पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी.

रोहित ने अपने ओपनर जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. मयंक 183 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पहले दिन की बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, "हमने दोनों स्पिनरों को देखा और महसूस किया कि गेंद ज्यादा टर्न नहीं कर रही है और न ही विकेट में ज्याद उछाल है तो हमने अपने कदमों का इस्तेमाल किया. हम गेंद के पास जाकर उसे मारना चाहते थे. मैंने फिर अपना खेल खेला. आपने आज जो देखा वह मेरा खेल है. मैं ऐसे ही खेलता हूं. मैं अपने खेल पर टिका रहा. मैं और मयंक ओवरों के बीच में यही बात कर रहे थे कि हम किस तरह गैप निकालें और स्ट्राइक रोटेट करें, क्योंकि इस तरह की धीमी पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है, ताकि गेंदबाज अपनी लय हासिल न कर पाए."

रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौकों सहित पांच छक्के लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
संन्यास की खबरों पर रोहित शर्मा का पहला बयान, लॉर्ड्स मैच के बाद कहा- 'मैं निराश हूं...'
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
'टीम कॉम्बिनेशन अच्छा है, सब कुछ...', BCCI के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्ला ने हार पर दिया बड़ा बयान
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget