एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट में टूट सकते हैं ये 5 बड़े रिकॉर्ड, पंत-राहुल और बुमराह भी रचेंगे इतिहास

IND vs ENG 4th Test: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. तीन मुकाबलों के बाद सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. तीन मुकाबलों के बाद सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे चल रहा है. टीम इंडिया के नजरिए से यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मैनचेस्टर में हार के साथ ही भारत यह सीरीज हार जाएगा. दूसरी ओर इंग्लिश टीम एक और जीत दर्ज कर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगा. इससे पहले मैच शुरू हो, आइए जानते हैं उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जो भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) में टूट सकते हैं.

इंग्लैंड में शहंशाह बनेंगे जसप्रीत बुमराह- जसप्रीत बुमराह ने अभी तक इंग्लैंड की धरती पर खेलते हुए 4 बार किसी एक पारी में 5-विकेट हॉल प्राप्त किया है. वो अगर मैनचेस्टर में खेलते हुए एक ही पारी में 5 विकेट झटक लेते हैं तो वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 5-विकेट हॉल प्राप्त करने के मामले में मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर लेंगे. मुरलीधरन ने इंग्लैंड में पांच बार 5-विकेट हॉल प्राप्त किया था.

महान रिकॉर्ड से 101 रन दूर ऋषभ पंत- ऋषभ पंत एक महान रिकॉर्ड अपने नाम करने से महज 101 रन दूर हैं. दरअसल किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अभी बुद्धि कुंदेरन के नाम है, जिन्होंने 1963-64 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 525 रन बनाए थे. अब इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ऋषभ पंत 425 रन बना चुके हैं.

बतौर ओपनर केएल राहुल रचेंगे इतिहास- केएल राहुल, इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन पूरे करने से महज 11 रन दूर हैं. राहुल 11 रन बनाते ही सुनील गावस्कर के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में एक हजार रन पूरे करने वाले केवल दूसरे भारतीय ओपनर बन जाएंगे.

जो रूट का महारिकॉर्ड- जो रूट ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 37 शतक लगा चुके हैं. इनमें से उनकी 11 सेंचुरी अब तक भारत के खिलाफ आई हैं, स्टीव स्मिथ ने भी टीम इंडिया के खिलाफ अभी इतनी ही टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं. सिर्फ एक शतकीय पारी खेलने से जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

भारत रचेगा इतिहास- मैनचेस्टर टेस्ट में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम इंडिया भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. भारत ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अब तक कोई टेस्ट नहीं जीता है. अगर चौथे टेस्ट में ऐसा हुआ तो यह टीम इंडिया की मैनचेस्टर में पहली टेस्ट जीत होगी.

यह भी पढ़ें:

कोई सरफराज खान की फोटो पृथ्वी शॉ को दिखाओ, केविन पीटरसन का पोस्ट वायरल; दिया बड़ा ज्ञान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget