एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कल से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, जानिए कैसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing XI

England vs India 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार 12 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच कल यानी गुरुवार 12 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मैच दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज़ का पहला टेस्ट बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था. 

एक बदलाव है तय 

टीम इंडिया में दूसरे टेस्ट के लिए एक बदलाव तय है. दरअसल, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर चोट के कारण इस मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में उनकी जगह आर अश्विन, इशांत शर्मा और उमेश यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है. 

एक बार फिर राहुल और रोहित पर रहेंगी नजरें 

सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 84 और दूसरी पारी में 26 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान वह डिफेंस से लेकर शॉट सेलेक्शन तक में काफी शानदार दिखे थे. वहीं रोहित के बल्ले पर भी गेंद अच्छे से आ रही थी. ऐसे में एक बार फिर सभी की नजरें इन दोनों पर रहने वाली हैं. 

पुजारा और रहाणे की जगह है पक्की 

दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि उनके लिए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय नहीं है. और टीम में दोनों की जगह पक्की है. वहीं उन्हें यह भी साफ कर दिया कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से ऋषभ पंत को भी उनका नेचुरल गेम खेलने की आजादी है. 

इशांत शर्मा को मिल सकता है मौका 

कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी संकेत दिए थे कि वो लॉर्ड्स में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर सकते हैं. ऐसे में इशांत शर्मा के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान कोहली उन्हें दूसरे टेस्ट में मौका दे सकते हैं. 

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के; जानें क्या कहा
मोहम्मद सिराज के समर्थन में आए आकाश चोपड़ा, अजीत अगरकर पर बुरी तरह भड़के
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget