एक्सप्लोरर

NZvENG: इंग्लैंड के हाथों 2 रनों से हार के बावजूद ट्राई सीरीज़ के फाइनल में पहुंचा न्यूज़ीलैंड

इंग्लैंड के साथ खेले गए मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर न्यूज़ीलैंड की टीम टी20 ट्राई सीरीज़ के फाइनल में पहुंच गई है. इंग्लैंड से मिले 195 रनों के लक्ष्य के जवाब में अंक-तालिका में रनरेट के आधार पर न्यूज़ीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 175 रनों की दरकार थी.

नई दिल्ली/हेमिल्टन: इंग्लैंड के साथ खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले को 2 रनों से हारने के बावजूद न्यूज़ीलैंड की टीम टी20 ट्राई सीरीज़ के फाइनल में पहुंच गई है. इंग्लैंड से मिले 195 रनों के लक्ष्य के जवाब में अंक-तालिका में रनरेट के आधार पर न्यूज़ीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 175 रनों की दरकार थी. न्यूज़ीलैंड ने इस स्कोर को तो आसानी से पार कर लिया. लेकिन टॉम कुरैन के बेहतरीन आखिरी ओवर के आगे इस बड़े लक्ष्य को हासिल करने से 2 रनों से चूक गई. 

अब न्यूज़ीलैंड टीम की टक्कर बुधवार को फाइनल में ऑकलैंड के ईडन पार्क में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी.

न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया. इंग्लैंड ने कप्तान इओन मॉर्गन(80 रन) और डेविड मलान(53 रन) की आतिशी पारियों की मदद से 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

जिसका जवाब में बल्लेबाज़ी के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम को एक बार फिर ओपनर मार्टिन गुप्टिल(62 रन) और कोलिन मुनरो(57 रन) ने तेज़ तर्रार शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले विकेट के लिए महज़ 6.3 ओवरों में 78 रन जोड़ दिए. इस दौरान मुनरो ने 21 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को जीत की राह पर डाल दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद वो राशिद की गेंद पर विले के हाथों कैच आउट हो गए.

मुनरो के विकेट के बाद आए कप्तान केन विलियमसन बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर सके और महज़ 8 रन बनाकर चलते बने. लेकिन एक छोर पर मार्टिन गुप्टिल जमे रहे. उन्होंने 100 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद चैपमेन के साथ 64 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी कर टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया. हालांकि फाइनल में पहुंचने के लक्ष्य से ठीक पहले गुप्टिल, मलान की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद एक छोर पर चैपमेन जमे रहे. लेकिन अंतिम ओवरों में न्यूज़ीलैंड की टीम ने बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम को लक्ष्य हासिल करने नहीं दिया. चैपमेन ने नाबाद 37 रन लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. 

अंतिम ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी. लेकिन युवा तेज़ गेंदबाज़ कुरैन ने चैपमेन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को रन बनाने से रोके रखा. उन्होंने अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर महज़ 3 रन दिए. लेकिन इसके बाद चौथी गेंद पर चैपमेन ने शानदार चौका लगाकर टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी. लेकिन अंतिम दो गेंदों में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ महज़ 2 रन ही बटौर सके और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
खराब कप्तानी, घटिया फील्डिंग, 5वें टी20 में भी भारत शर्मसार, इंग्लैंड ने ठोके 257 रन; बना नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget