एक्सप्लोरर

Indian Bowlers: डेथ ओवर्स में खराब गेंदबाजी बन गई सबसे बड़ी समस्या, एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इसी वजह से हारे

IND vs AUS: मोहाली टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन का लक्ष्य दिया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. एशिया कप में भी टीम इंडिया बड़े स्कोर्स को डिफेंड नहीं कर पाई थी.

Team India's Death Overs Bowling: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 208 रन का विशोल स्कोर भी नहीं बचा पाई. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मोहाली में हुआ टी20 मुकाबला आसानी से जीत लिया. एक समय मुकाबला टक्कर का था, जब ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी, लेकिन यहां भारतीय गेंदबाजों की डेथ ओवर्स में ऐसी पिटाई हुई कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 गेंद बाकी रहते ही जीत गई.

17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन लुटाए, 18वें ओवर में हर्षल पटेल ने 22 रन दिए और फिर 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने 16 रन खर्च कर ऑस्ट्रेलिया को जीत तोहफे में दे दी. वैसे यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया ने डेथ ओवर्स में इस कदर खराब गेंदबाजी करते हुए मैच गंवाया हो. हाल ही में एशिया कप से बाहर होने का कारण भी डेथ ओवर्स की खराब गेंदबाजी ही थी.

एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबलों में भारतीय टीम पहले खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन और श्रीलंका के खिलाफ 173 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई थी. दोनों मैचों में भारतीय टीम ने खराब गेंदबाजी की थी. यहां सबसे ज्यादा खराब गेंदबाजी भी डेथ ओवर्स में ही हुई. पाकिस्तान ने आखिरी चार ओवर में 43 रन और श्रीलंका ने आखिरी चार ओवर में 42 रन बनाकर भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी.

तीनों मैचों में भुवनेश्वर कुमार का 19वां ओवर बन गया विलेन
एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच जीतने के लिए 12 गेंद पर 26 रन की दरकार थी. यहां भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन लुटाकर पाक टीम की जीत आसान कर दी. इसके बाद अगले ही मैच में श्रीलंका को 12 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी. यहां भूवी ने 19वें ओवर में 14 रन देकर श्रीलंका की राह भी आसान कर दी. यह दोनों मैच गंवाने के बाद भारत को एशिया कप से बाहर होना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 16 रन लुटाए. भुवनेश्वर कुमार के पूरे करियर में दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए यह सबसे तीन महंगे ओवर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

SA20 League Auction: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली, दक्षिण अफ्रीका के दोनों कप्तान नहीं बिके; ये रहे सबसे महंगे 10 खिलाड़ी

New Cricket Rules: पेनल्टी रन से लेकर डेड बॉल तक, एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान तैयार, टीम का किया एलान; देखें कौन बना कप्तान
भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान तैयार, टीम का किया एलान; देखें कौन बना कप्तान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
Watch: चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स
पाकिस्तान का दौरा करेंगे भारतीय खिलाड़ी? इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में होंगे गेम्स

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget