एक्सप्लोरर

IND vs ENG: पांड्या-पंत की साझेदारी के कायल हुए पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, बोले- 'कैफ और युवी की याद दिला दी'

IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने 133 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी.

Danish Kaneria on Rishabh Pant and Hardik Pandya: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने मैनचेस्टर वनडे में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की साझेदारी की जमकर सराहना की है. उन्होंने इस साझेदारी को साल 2002 में हुए नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की पार्टनरशिप से जोड़ा है. उन्होंने कहा है कि 20 साल पहले भी भारत को इसी तरह दो युवाओं ने सीरीज में जीत दिलाई थी.

कनेरिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'ऋषभ पंत की पारी ने मुझे नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में युवराज और कैफ की साझेदारी की याद दिला दी. वहां भी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज जल्द ही पवेलियन लौट गए थे और उसके बाद युवा खिलाड़ियों ने ही टीम को जीत दिलाई थी. पांड्या और पंत ने इस मैच में उसी तरह की महत्वपूर्ण साझेदारी की. इन दोनों ने इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण को तोड़ डाला.'

मैनचेस्टर में खेले गए वनडे में भारतीय टीम को 260 रन का लक्ष्य मिला था. जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. 72 रन तक आते-आते चौथा विकेट भी गिर गया था. यहां से ऋषभ पंत (125) और हार्दिक पांड्या (71) ने 133 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत का रास्ता दिखाया. टीम इंडिया जब 205 रन पर थी तो हार्दिक पांड्या अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन पंत का बल्ला चलता रहा. पंत टीम इंडिया को मैच जीताकर ही पवेलियन लौटे.

आज से 20 साल पहले इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भी कुछ इसी तरह की परिस्थिति बनी थी. तब टीम इंडिया ने 326 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 146 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कैफ और युवी ने 121 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की उम्मीद दी थी. भारत ने आखिरी ओवर में यह मुकाबला जीता था.

यह भी पढ़ें..

दक्षिण अफ्रीका के Lungi Ngidi ने याद किया अपना IPL डेब्यू, एमएस धोनी के लिए कही ये खास बात

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल का एलान, 215 खिलाड़ी जाएंगे बर्मिंघम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

UP Budget 2026: आज खुलेगा योगी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, किसका चमकेगा भाग्य? | Yogi Adityanath
Babri Masjid Construction: मुर्शिदाबाद में दिखेगी बाबरी मस्जिद की झलक; आज से शुरू होगा निर्माण
Online Food से Ola-Uber तक: अब ऐसे Measure होगी आपकी महंगाई | Paisa Live
Delhi Rohini Accident: Delhi में फिर मौत का गड्ढा, खुले मेनहोल में गिराने से युवक की मौत | Manhole
Russian Oil Angle पर Relief? India के कुछ Exports को US Tariff Refund मिल सकता है | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
बांग्लादेश चुनाव में पुराना हो गया 'बैटल ऑफ बेगम्स', इस बार दो रहमानों के बीच सीधी टक्कर
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
किसानों का कर्ज माफ, लखपति दीदियों को भी बड़ा तोहफा, राजस्थान बजट 2026 के ये हैं बड़े ऐलान
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
अमेरिका से हो गई बड़ी चूक, भारत के साथ ट्रेड डील की फैक्टशीट में गलती से जोड़ा ‘गूगल टैक्स’, बाद में उठाया ये कदम
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
सूबेदार का टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
क्या है पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना, इसमें किन लोगों को मिलते हैं हर महीने 1500 रुपये?
Kefir vs Yogurt: दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
दही से कितना अलग होता है केफिर, यह कितना फायदेमंद?
Embed widget