एक्सप्लोरर
IND Vs BAN: दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले पर मंडरा रहा है बारिश का खतरा
IND Vs BAN: बांग्लादेश ने पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से मात दी है.

IND Vs BAN: टीम इंडिया के खिलाफ पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज करके दौरे पर शानदार शुरुआत की है. दिल्ली में खेले गए मुकाबले में प्रदूषण की वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबले 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाना है. लेकिन मौसम विभाग ने साइक्लोन की वजह से सुराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र से साइक्लोन गुजरात की ओर आ सकता है. अगर मौसम विभाग का अनुमान सही रहता है तो 6 और 7 नवंबर को दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की आशंका है. अगर यह आशंका सही साबित होती है तो 7 नवंबर को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी रद्द हो सकता है.
जीत के हीरो रहीम बोले- अब हमारे चेहरे की मुस्कुराहट वापस लौटेगी
क्रिकेट एक्सपर्ट और कॉमेंटेटर हर्षा भोगले मौसम विभाग की जानकारी सामने आने के बाद मैच रद्द होने की आशंका जाहिर की. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अश्विन ने भी ट्वीट कर कहा है लगता है प्रकृति अपनी नाखुशी जाहिर कर रही है. बता दें कि ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की है. बांग्लादेश के लिए जीत के हीरो रहीम रहे, जिन्होंने 43 गेंद पर नाबाद 60 रन की पारी खेली. बांग्लादेश ने 149 रन का लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था. तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.And now, with a game in Rajkot ahead, news of a cyclone on the West coast on Nov 06/07 with a danger alert issued to fishermen on the Saurashtra coast. Hope it isn't dangerous for the people living there. The weather has been most unpredictable this year.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 4, 2019
IND vs BAN 1st T20: बांग्लादेश ने टी20 में रचा इतिहास, भारत को पहली बार टी20 में दी 7 विकेट से मात
और पढ़ें
Source: IOCL


















